ePaper

Stuffed Atta Dosa Recipe: मिनटों में बनाएं बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार स्टफ्ड आटा डोसा, जानें गेहूं के आटे से बनी डिश की रेसिपी

Updated at : 28 Oct 2025 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
stuffed atta dosa

AI generated image

Stuffed Atta Dosa Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में हेल्दी, टेस्टी और यूनिक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो स्टफ्ड आटा डोसा एक परफेक्ट डिश है. इसका स्वाद इसे सिर्फ बड़ों का नहीं बल्कि इसे घर के बच्चों का भी फेवरेट बना देता है.

विज्ञापन

Stuffed Atta Dosa Recipe: अगर आप सुबह की हड़बड़ी के बीच कुछ हेल्दी, टेस्टी और यूनिक बनाना चाहते हैं तो स्टफ्ड आटा डोसा से बेहतर आपके लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है. यह एक जबरदस्त रेसिपी हो सकती है अगर आप बिना ज्यादा समय और मेहनत बर्बाद किये घर पर कुछ बनाना चाहती हैं तो. इस डोसे की खास बात यह भी है कि इसे बनाने के लिए न चावल को भिगोने की जरूरत पड़ती है और न ही रातभर बैटर को खमीर चढ़ाने की. इस डिश को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ कुछ आसानी से मिलने वाले चीजों की जरूरत पड़ती है. गेंहूं के आटे से बने हुए होने की वजह से यह डिश और भी ज्यादा हेल्दी हो जाती है. इसके साथ जब इसमें वेजिटेबल या आलू की स्टफिंग फिल की जाती है, तो यह और भी ज्यादा न्यूट्रिशियस बन जाता है. तो चलिए जानते हैं स्टफ्ड आटा डोसा बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

स्टफ्ड आटा डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • सूजी – 2 बड़े चम्मच
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के
  • प्याज – 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च – 1 कटी हुई
  • अदरक – आधा चम्मच बारीक कटा
  • हल्दी – एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 चम्मच

यह भी पढ़ें: Makhana Moongfali Namkeen: 5 मिनट में बनाएं हेल्दी मखाना मूंगफली नमकीन, क्रिस्पी और यूनिक इवनिंग स्नैक जिसे हर कोई करेगा पसंद

यह भी पढ़ें: Suji Uttapam Bites Recipe: चाय की प्याली के साथ परोसें परफेक्ट इवनिंग स्नैक, मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी सूजी उत्तपम बाइट्स

स्टफ्ड आटा डोसा बनाने की आसान रेसिपी

  • स्टफ्ड आटा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, सूजी, दही और नमक मिलाएं. अब इसमें पानी डालकर एक पतला, डोसा जैसा बैटर तैयार करें. इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी हल्की फूल जाए और बैटर का टेक्सचर बेहतर बने.
  • इस बीच स्टफिंग तैयार कर लें और पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक भूनें. जब प्याज हल्का गोल्डन होने लगे तो उबले हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
  • इसके बाद इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं और आखिर में धनिया पत्ती मिलाकर गैस बंद कर दें. आपकी स्टफिंग तैयार है.
  • इसके बाद तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं और बैटर को तवे पर डालकर राउंड शेप में पतला फैलाएं. इसे क्रिस्पी होने तक मीडियम आंच पर पकाएं.
  • जब डोसा की ऊपरी लेयर सूख जाए तो बीच में तैयार आलू की स्टफिंग रखें और धीरे से डोसे को मोड़ दें. इसके बाद दोनों तरफ से लाइट गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं और गरमा-गरम सैर्व करें.
  • स्टफ्ड आटा डोसा नारियल चटनी, हरी चटनी या टमाटर वाली चटनी के साथ बेहद जबरदस्त लगता है.

यह भी पढ़ें: Poha Pancake Recipe: सुबह की भागदौड़ में नहीं मिलता नाश्ते का समय? मिनटों में बनाएं हेल्दी और फ्लेवर्स से लोडेड पोहा पैनकेक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola