ePaper

Sabudana Moonglet Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाइए एनर्जी से भरपूर साबूदाना मूंगलेट, भूख मिटाने के साथ ताकत भी देगा ये यूनिक ब्रेकफास्ट

Updated at : 03 Oct 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
sabudana moonglet recipe

AI generated image

Sabudana Moonglet Recipe: साबूदाना मूंगलेट एक आसान, टेस्टी और हेल्दी डिश है जिसे सुबह के नाश्ते मे खाया जाता है. यह न सिर्फ आपके पेट को भरता है बल्कि साथ ही आपके दिन की शुरुआत को एनर्जेटिक भी बनाता है.

विज्ञापन

Sabudana Moonglet Recipe: आपका पूरा दिन कैसा होगा यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने सुबह के नाश्ते में क्या खाया है. हमारा सुबह का नाश्ता अगर अच्छा और हेल्दी होगा तो इसका असर हमारे पूरे दिन पर एक पॉजिटिव तरीके से देखा जाएगा वहीं, अगर नाश्ता हमने सही तरीके से नहीं किया है तो हम पूरे दिन चिड़चिड़े और दुखी रहेंगे. अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन अच्छा बीते और आपके शरीर में एनर्जी की कमी न हो तो ऐसे में आपको सुबह के ब्रेकफास्ट में साबूदाना मूंगलेट को जरूर ट्राई करना चाहिए. साबूदाना मूंगलेट सिर्फ खाने में टेस्टी ही नहीं होता बल्कि आपके सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी होता है. यह दिखने में ऑमलेट जैसा लगता है लेकिन इसमें अंडा नहीं होता, इसलिए इसे वेजिटेरियन लोग भी आसानी से खा सकते हैं. इसमें साबूदाना और मूंग दाल का पावरफुल कॉम्बिनेशन होता है जो प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी से भी लोडेड होता है. तो चलिए जानते हैं साबूदाना मूंगलेट बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

साबूदाना मूंगलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप भिगोया हुआ
  • मूंग दाल – आधा कप भीगी हुई लगभग 4 से 5 घंटे के लिए
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 छोटा साइज का बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – पकाने के लिए

यह भी पढ़ें: Pindi Chhole Recipe: बिना प्याज-लहुसन मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल अमृतसरी पिंडी छोले, फेस्टिवल्स और गेस्ट्स के लिए परफेक्ट डिश

यह भी पढ़ें: Lauki Pithla Recipe: लौकी की सब्जी देखते ही उतर जाता है सभी का चेहरा? लौकी पिठला बनाकर सभी के चेहरे पर लाएं खिलखिलाती मुस्कान

साबूदाना मूंगलेट बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले साबूदाना को 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें ताकि यह अच्छे से सॉफ्ट हो जाए. इसके अलावा आपको मूंग दाल को भी भिगोकर अलग रख देना है.
  • अब मूंग दाल को मिक्सर में डालकर हल्का सा दरदरा पीस लें. इसके बाद इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि इसके ज्यादा पतला न करें, बैटर थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए.
  • तैयार बैटर में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और नमक डालें. आप अगर चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहें तो कद्दूकस की हुई गाजर या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.
  • अब एक नॉनस्टिक तवे को गरम करें और उसमें थोड़ा तेल डालें. इसके बाद एक कड़छी बैटर तवे पर डालकर हल्के हाथों से अच्छे से फैलाएं.
  • अब ऊपर से थोड़ा सा जीरा और हरा धनिया छिड़क दें और धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक अच्छे से पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी गोल्डन होने तक सेक लें.
  • साबूदाना मूंगलेट पूरी तरह से तैयार है. आप इसे हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Paneer Sandwich Recipe: 10 मिनट से भी कम समय में तैयार करें बच्चों की फेवरेट पनीर सैंडविच, क्रंची ब्रेड और स्पाइसी पनीर का परफेक्ट कॉम्बो

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola