Roasted Chana Dal Recipe: प्रोटीन और फाइबर से लोडेड रोस्टेड चना दाल बनेगा आपका परफेक्ट इवनिंग स्नैक, जान लें मिनटों में बनने वाली रेसिपी

AI generated image
Roasted Chana Dal Recipe: अगर आप इवनिंग स्नैक्स में कुछ क्रिस्पी लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो रोस्टेड चना दाल आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाना बेहद ही आसान है और आप इसे ड्राई रोस्ट करके और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं.
Roasted Chana Dal Recipe: चना दाल एक ऐसी चीज है जो हमें काफी आसानी से हमारे किचन में मिल जाती हो. इसका इस्तेमाल अक्सर दाल बनाने के लिए किया जाता है लेकिन आप अगर चाहें तो इसका इस्तेमाल एक हेल्दी और पावरफुल स्नैक बनाने के लिए भी कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको रोस्टेड चना दाल की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो यह सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. बता दें रोस्टेड चना दाल में प्रोटीन, फाइबर, आयरन के साथ-साथ कई अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आपको बार-बार भूख लगती है तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है. अगर आप वेट लॉस की जर्नी पर निकले हैं तो भी यह आपके लिए एक परफेक्ट स्नैक है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
रोस्टेड चना दाल बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स
- चना दाल – 1 कप, अच्छे से धोकर साफ किया हुआ
- तेल – 1 से 2 चम्मच या ऑप्शनल
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- जीरा – आधा चम्मच
- हरा धनिया – सजाने के लिए थोड़ा सा
रोस्टेड चना दाल बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले चना दाल को अच्छे से धोकर 20 से 30 मिनट पानी में भिगोकर छोड़ दें. जब आप ऐसा करते हैं तो दाल हल्की सॉफ्ट हो जाएगी और फ्राई करते समय बराबर रूप से पकती है.
- अब एक कड़ाही में 1 से 2 चम्मच तेल गरम करें वहीं, अगर आप तेल कम करना चाहते हैं तो इसे ड्राय रोस्ट भी कर सकते हैं.
- जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें.
- इसके बाद भिगोई हुई चना दाल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए फ्राई करते रहें. दाल जले नहीं इसके लिए इसे लगातार चलाते रहें.
- जब दाल लाइट गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए, तब उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद आंच बंद कर दें और दाल को थोड़ी देर ठंडा होने दें और सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से थोड़ा हरा धनिया छिड़कें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










