Rice Flour Pakora Recipe: सर्दियों की ठंडी शामों में बनाएं चावल के आटे के क्रिस्पी पकौड़े, हर बाइट में पाएं चाय के साथ मजेदार ट्विस्ट

Updated at : 02 Nov 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
rice flour pakora recipe

AI generated image

Rice Flour Pakora Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ एक यूनिक तरह का स्नैक खाना चाहते हैं तो चावल के आटे से बने पकौड़े आपके लिए परफेक्ट हैं. इसे बनाना आसान है लेकिन इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि सभी इसके दीवाने हो जाते हैं.

विज्ञापन

Rice Flour Pakora Recipe: सर्दियों की ठंडी शामें और एक हाथ में चाय और दूसरे में गरमागरम क्रिस्पी पकौड़े, इससे बेहतर और मजेदार कॉम्बिनेशन और कुछ हो ही नहीं सकता है. अगर आपको भी सर्दियों की इन शामों को और भी मजेदार बनाने का मन है तो ऐसे में चावल के आटे से बने क्रिस्पी पकौड़े आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान होता है और यह खाने में भी उतना ही ज्यादा टेस्टी लगता है. चावल के आटे से बने पकौड़ों की सबसे खास बात यह होती है कि ये बाहर से तो क्रिस्पी होते हैं लेकिन अंदर से काफी ज्यादा सॉफ्ट और फ्लेवर से भरे हुए होते हैं. जब आप इसे बनाना शुरू करते हैं तो ये काफी कम समय में बिना किसी मेहनत के तैयार हो जाते हैं. चाहे घर पर फैमिली टाइम हो या दोस्तों की गपशप, सर्द मौसम में इन गरम पकौड़ों के साथ हर पल खास बन जाता है। तो चलिए जानते हैं इनकी सबसे आसान रेसिपी.

चावल के आटे के पकौड़े बनाने की सामग्री

  • चावल का आटा – 1 कप
  • बेसन – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच कटे हुए
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Gud Suji Pancake Recipe: बिना मैदा-चीनी के तैयार करें सॉफ्ट और टेस्टी पैनकेक, गुड़ और सूजी से बनाएं परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट

यह भी पढ़ें: Atta Veggie Idli Recipe: बिना चावल और ऑइल के तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी वेजी इडली, हर मॉम की फेवरेट हेल्दी रेसिपी

चावल के आटे के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी

  • चावल के आटे के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में चावल का आटा और बेसन डालें. इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालें. धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें और इस बात का खास ख्याल रखें कि बैटर बहुत पतला न हो, नहीं तो पकौड़े तेल में टूट सकते हैं.
  • इसके बाद कढ़ाही में मीडियम आंच पर तेल को गरम करें. बता दें तेल इतना गरम होना चाहिए कि जब उसमें थोड़ा सा बैटर डालें तो वह तुरंत ऊपर आ जाए.
  • अब बैटर के छोटे-छोटे हिस्से लेकर तेल में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. एक बार में बहुत सारे पकौड़े न डालें, वरना वे आपस में चिपक सकते हैं.
  • अब तले हुए पकौड़ों को किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल बाहर निकल जाए. गरमागरम पकौड़ों को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ अपनी शाम को और भी खास बनाएं.

यह भी पढ़ें: Aloo Suji Idli Recipe: आलू और सूजी से बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल सॉफ्ट इडली, नाश्ते और टिफिन दोनों के लिए बेस्ट चॉइस

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola