Aloo Suji Idli Recipe: आलू और सूजी से बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल सॉफ्ट इडली, नाश्ते और टिफिन दोनों के लिए बेस्ट चॉइस

AI generated image
Aloo Suji Idli Recipe: आलू सूजी इडली एक ऐसी आसान और टेस्टी रेसिपी है जो मिनटों में बन जाती है और हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. इसे आप नाश्ते, लंच या टिफिन में भी शामिल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
Aloo Suji Idli Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह का नाश्ता करके ऊब गए हैं और कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो आलू सूजी इडली आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इस डिश में आपको साउथ इंडिया के फ्लेवर्स नॉर्थ इंडियन ट्विस्ट के साथ मिल जाता है. इस यूनिक इडली की खास बात यह भी है कि यह बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी होते हैं और अंदर से उतने ही ज्यादा सॉफ्ट. जब आप घर पर आलू सूजी इडली बनाती हैं तो यह बड़ों को तो पसंद आती है बल्कि साथ ही बच्चे भी इसके टेस्ट के दीवाने हो जाते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं, न ही फर्मेंटेशन की जरूरत. आप अगर चाहें तो इसे शाम के नाश्ते या फिर बच्चों की टिफिन में भी बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
आलू सूजी इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- सूजी – 1 कप
- उबले आलू – 2 मीडियम साइज के
- दही – आधा कप
- पानी – जरूरत अनुसार
- सरसों के दाने – आधा टीस्पून
- करी पत्ते – 6 से 7
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट – 1 टीस्पून
- नमक – स्वाद अनुसार
- तेल – 1 टेबलस्पून तड़का लगाने के लिए
- ईनो या बेकिंग सोडा – आधा टीस्पून
आलू सूजी इडली बनाने की आसान रेसिपी
- आलू सूजी इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालें. इसके बाद इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक मीडियम गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इसे 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
- इसके बाद उबले हुए आलू को मैश करें और उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर मिला लें. आप अगर चाहें तो थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए.
- अब एक छोटी कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों के दाने डालें, जब ये चटकने लगें तो करी पत्ते और थोड़ी सी हरी मिर्च डालें. इसके बाद तड़का सूजी के बैटर में डाल दें और अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब सूजी वाले बैटर में तैयार आलू का मिश्रण डालें और अच्छे से मिलाएं. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो गया हो तो थोड़ा पानी डालकर अच्छे से एडजस्ट कर लें.
- इडली को फूला और सॉफ्ट बनाने के लिए अब इसमें आधा टीस्पून ईनो या चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें.
- इडली सांचों को हल्का तेल लगाकर चिकना करें और बैटर भरें और स्टीमर में रखकर लगभग 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें.
- स्टीमर से निकालने के बाद इडली को कुछ मिनट ठंडा होने दें, फिर चम्मच की मदद से निकालें.
- इसे नारियल की चटनी, सांभर या फिर टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




