Poha Veg Bites Recipe: कम तेल में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी पोहा वेज बाइट्स, ब्रेकफास्ट और टिफिन के लिए परफेक्ट डिश
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 17 Nov 2025 6:03 AM
AI generated image
Poha Veg Bites Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में या फिर बच्चे को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं तो पोहा वेज बाइट्स एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और इसका क्रिस्पी और सॉफ्ट टेस्ट सभी को पसंद आता है.
Poha Veg Bites Recipe: अगर आप हर दिन नाश्ते में एक ही तरह चीजें खाकर थक चुके हैं और कुछ नया, हल्का और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो पोहा वेज बाइट्स आपके लिए बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है. पोहे से बनी ये छोटी-छोटी बाइट्स बाहर से सुपर क्रिस्पी और अंदर से उतनी ही सॉफ्ट होती है. आप इसे सिर्फ सुबह के नाश्ते में नहीं बल्कि शाम के नाश्ते और बच्चे के टिफिन में देकर भेजने के लिए भी बना सकते हैं. इस डिश की खास बात है कि इसे बनाने में काफी कम तेल का इस्तेमाल होता है जो इसे और भी हेल्दी ऑप्शन बना देता है. अगर आप कुछ नया और यूनिक ट्राई करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसे एक बार तो जरूर बनाकर देखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं पोहा वेज बाइट्स बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
पोहा वेज बाइट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप पोहा पतला या मीडियम
- 1 उबला हुआ आलू
- एक चौथाई कप बारीक कटी गाजर
- एक चौथाई कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 2 से 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच हल्दी
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- आधा छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
- नमक स्वादानुसार
- बाइंडिंग के लिए 1 से 2 बड़े चम्मच चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर
- शैलो फ्राई के लिए तेल
यह भी पढ़ें: Lauki Bharta Recipe: कम मसालों में भी जबरदस्त स्वाद! मिनटों में बनाएं सॉफ्ट और स्पाइसी लौकी का लाजवाब भरता
पोहा वेज बाइट्स बनाने की आसान रेसिपी
- पोहा वेज बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को एक छलनी में लेकर हल्का सा पानी छिड़कें. इस बात का ख्याल रखें कि इसे ज्यादा देर तक भिगोना नहीं है, वरना यह बहुत गीला होकर टूटने लगेगा. बता दें सिर्फ 2 से 3 मिनट में पोहा फूलकर सॉफ्ट हो जाएगा.
- इसके बाद एक बड़े बाउल में सॉफ्ट किया हुआ पोहा डालें और इसके साथ उबला और मैश किया हुआ आलू मिक्स करें. इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालें. अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिला दें.
- अगर आप अच्छी बाइंडिंग चाहते है तो इसके लिए चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर मिलाएं. अब सब इंग्रीडिएंट्स को अच्छी तरह से गूंथकर एक लचीला मिश्रण तैयार करें.
- इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स या कटलेट जैसा शेप बनाएं. इस बात का ख्याल रखें कि सभी बाइट्स का साइज एक जैसा हो, जिससे वे समान रूप से पकें.
- अब एक तवा या पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर पोहा वेज बाइट्स को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें. चाहें तो एयर फ्रायर में 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 से 12 मिनट में भी तैयार कर सकते हैं.
- गर्मागर्म पोहा वेज बाइट्स को हरी चटनी, टोमेटो केचप या दही की डिप के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










