Onion Rings Recipe: बोरिंग इवनिंग स्नैक्स को कहें बाय-बाय, अनियन रिंग्स की इस यूनिक रेसिपी को जरूर ट्राय करें

Updated:
विज्ञापन
onion rings recipe

AI generated image

Onion Rings Recipe: अनियन रिंग्स एक परफेक्ट स्नैक है जो बच्चों को भी पसंद आता है और घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. अगली बार जब बच्चों को चटपटा खाने का मन हो तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें!

विज्ञापन

Onion Rings Recipe: अगर आप शाम के समय कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए, बच्चों को भी पसंद आए और स्वाद में भी जबरदस्त हो तो अनियन रिंग्स एक परफेक्ट स्नैक है. यह कुरकुरा, हल्का और स्वादिष्ट स्नैक बच्चों को बेहद पसंद आता है. इसे आप शाम की चाय के साथ या फिर किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं. अनियन रिंग्स न सिर्फ देखने में शानदार होते हैं, बल्कि इनके स्वाद में जो करारापन होता है वह हर किसी का दिल जीत लेता है. खास बात यह है कि इसे आप बहुत कम सामग्री में और झटपट घर पर तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

अनियन रिंग्स के लिए जरूरी चीजें

  • मोटे प्याज – 2 छिले और गोल रिंग्स में कटे हुए
  • मैदा – आधा कप
  • कॉर्नफ्लोर – एक चौथाई कप
  • ब्रेडक्रंब्स – 1 कप क्रिस्पीनेस के लिए
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • बेकिंग पाउडर – एक चौथाई चम्मच
  • ठंडा पानी – जरूरत अनुसार घोल बनाने के लिए
  • तेल – तलने के लिए

ये भी पढ़ें: Aloo Chips Recipe: बरसात के मौसम को बनाएं और भी खास, इस तरह झटपट तैयार करें ये क्रिस्पी चिप्स

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

अनियन रिंग्स बनाने की विधि

  • सबसे पहले प्याज को छीलकर मोटे गोल स्लाइस में काट लें और उसके बाद हर स्लाइस को रिंग्स के रूप में अलग करें. ध्यान दें कि रिंग्स टूटे नहीं.
  • एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च और बेकिंग पाउडर डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा पानी मिलाएं और एक स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो.
  • एक प्लेट में ब्रेडक्रंब्स रखें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा चाट मसाला भी मिला सकते हैं.
  • अब प्याज की हर रिंग को पहले मैदे वाले घोल में डुबोएं, फिर ब्रेडक्रंब्स में अच्छे से लपेटें ताकि चारों तरफ से अच्छी कोटिंग हो जाए.
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर रिंग्स को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. तलने के बाद टिशू पेपर पर निकाल लें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  • अब इन क्रिस्पी ऑनियन रिंग्स को टोमैटो सॉस या मयोनीज़ डिप के साथ गरमा गरम परोसें.

ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola