Makhana Roast Chaat Recipe: शाम की भूख का क्रिस्पी, टैंगी, और हेल्दी सॉल्यूशन! 5 मिनट में बनाएं लो-कैलोरी मखाना रोस्ट चाट

AI generated image
Makhana Roast Chaat Recipe: मखाना रोस्ट चाट एक ऐसा हेल्दी स्नैक है जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. यह न केवल टेस्टी है बल्कि सेहत से भरपूर भी है. अगली बार जब शाम की भूख लगे तो ऑयली और जंक फूड की जगह पर मखाना रोस्ट चाट का मजा ले सकते हैं.
Makhana Roast Chaat Recipe: अगर आप शाम के समय हल्का-फुल्का लेकिन टेस्टी और हेल्दी स्नैक ढूंढ रहे हैं तो मखाना रोस्ट चाट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. मखाने को आयुर्वेद में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इसे एक सुपर हेल्दी स्नैक बनाता है. खास बात यह है कि इसे तलने की बजाय अगर हल्का रोस्ट करके चाट बनाई जाए तो यह और भी ज्यादा टेस्टी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाली बन जाती है. यह डिश लो-कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण यह वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट है और इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों और मसल्स के लिए फायदेमंद है. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.
मखाना रोस्ट चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 कप मखाना
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 खीरा बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटी गाजर कद्दूकस की हुई
- 2 से 3 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
- 1 नींबू का रस
- 1 चम्मच चाट मसाला
- आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच तेल या घी रोस्ट करने के लिए
यह भी पढ़ें: Poha Appe Recipe: न मैदा और न ज्यादा तेल! सिर्फ पोहे और सूजी से बनाएं सुपर क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे
मखाना रोस्ट चाट बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच घी या तेल डालकर हल्का गर्म करें और फिर उसमें मखाने डालें और धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक भूनें. जब मखाने क्रिस्पी और हल्के गोल्डन रंग के हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने दें.
- इसके बाद अब एक बड़े बाउल में भुने हुए मखाने डालें और इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर और हरी मिर्च डालें. अब नमक, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अंत में इसमें नींबू का रस निचोड़ें और ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं. आप अगर चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अनार के दाने या उबले चने भी मिला सकते हैं.
- मखाना रोस्ट चाट को तुरंत बिना देरी किये परोसें. अगर आप इसे देर तक रखेंगे तो मखाने सॉफ्ट हो जाएंगे और चाट का स्वाद कम हो जाएगा. यह चाय के साथ या शाम के हल्के स्नैक के रूप में परफेक्ट ऑप्शन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










