Daal Makhani Recipe: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल स्मोकी दाल मखनी, सभी पूछने लगेंगे स्वाद का सीक्रेट

Updated:
विज्ञापन
dhaba style daal makhani recipe

AI generated image

Daal Makhani Recipe: अगर आप घर पर ही दाल मखनी बनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से इसे ढाबा स्टाइल में बना सकते हैं.

विज्ञापन

Daal Makhani Recipe: दाल मखनी उत्तर भारत, खासकर पंजाब की एक पारंपरिक और प्रसिद्ध रेसिपी है. यह दाल अपने क्रीमी टेक्सचर, बटर और मसालों के समृद्ध स्वाद के लिए जानी जाती है. दाल मखनी को अक्सर नान, पराठा या चावल के साथ परोसा जाता है और यह खास मौकों या डिनर पार्टी में एक परफेक्ट डिश साबित होती है. आइए जानते हैं इसे घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट बनाने का तरीका.

दाल मखनी के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबुत उरद दाल (काली दाल): 1 कप
  • राजमा: एक चौथाई कप
  • पानी: 3-4 कप दाल पकाने के लिए
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • हल्दी पाउडर: एक चौथाई छोटा चम्मच
  • मक्खन: 2 टेबलस्पून
  • तेल: 1 टेबलस्पून
  • प्याज बारीक कटा: 1 मीडियम साइज
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 टेबलस्पून
  • टमाटर प्यूरी: 1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 छोटा चम्मच हाथ से मसलकर
  • फ्रेश क्रीम: 3 से 4 टेबलस्पून
  • हरा धनिया: सजावट के लिए

ये भी पढ़ें: Bread Cutlet Recipe: झटपट और आसानी से बनाएं ब्रेड और आलू से क्रिस्पी कटलेट, सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

दाल मखनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले उरद दाल और राजमा को रातभर या फिर कम से कम 8 घंटे पानी में भिगो दें.
  • अगली सुबह इन्हें धोकर प्रेशर कुकर में 3-4 कप पानी, थोड़ा नमक और हल्दी डालकर 6-7 सीटी तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  • दाल और राजमा को तब तक पकाएं जब तक ये पूरी तरह नरम न हो जाएं.
  • एक गहरे पैन में तेल और मक्खन गर्म करें. इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
  • फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्ची महक खत्म होने तक पकाएं.
  • अब इसमें टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (लाल मिर्च, धनिया पाउडर) भी डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे.
  • अब उबली हुई दाल और राजमा को तैयार मसाले में डालें. आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएं और धीमी आंच पर 25-30 मिनट तक पकाएं.
  • बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दाल नीचे न लगे.
  • जब दाल अच्छी तरह से गाढ़ी हो जाए, तब इसमें कसूरी मेथी, गरम मसाला और क्रीम डालकर 5 मिनट और पकाएं.
  • दाल मखनी को ऊपर से थोड़ा मक्खन और क्रीम डालकर हरे धनिए से सजाएं. इसे गर्मागरम नान, रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola