Dal Sprouts Kebab Recipe: बिना डीप फ्राई किए बनाएं हेल्दी और चटपटे दाल स्प्राउट कबाब, एक बार खाएंगे तो भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स

Dal Sprouts Kebab Recipe: शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और चटपटा ट्राय करना चाहते हैं तो दाल स्प्राउट कबाब एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है और बिना डीप फ्राई किए कम तेल में तैयार की जाती है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
Dal Sprouts Kebab Recipe: शाम होते ही हमारा मन कुछ चटपटा खाने का करने लगता है. लेकिन, अगर हर दिन बाहर की तली-भुनी चीजें खायी जाए तो ये हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं. अगर आप भी चटपटी चीजें खाना चाहते हैं लेकिन अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना तो दाल स्प्राउट कबाब आपके लिए बेहतरीन चॉइस हो सकती है. ये सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होते बल्कि काफी ज्यादा हेल्दी और न्यूट्रिशियस भी होते हैं. इस डिश की सबसे खास बात होती है कि इसमें आपको प्रोटीन, फाइबर और सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स एक ही जगह पर मिल जाते हैं. अगर आप अपने वजन को बढ़ने से रोकना चाहते हैं तो भी आपको इस रेसिपी को ट्रॉय करना चाहिए. इसे आप बिना डीप फ्राई किये तवे पर ही काफी कम तेल में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
दाल स्प्राउट कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मूंग दाल – आधी कप भिगोई हुई
- मूंग स्प्राउट्स – 1 कप
- उबला आलू – 1 सिर्फ बाइंडिंग के लिए
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
- जीरा – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – काफी कम सिर्फ सेकने के लिए
दाल स्प्राउट कबाब बनाने की रेसिपी
- दाल स्प्राउट कबाब बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल और स्प्राउट्स को हल्का उबाल लें ताकि वे सॉफ्ट हो जाएं. अब इन्हें अच्छे से छानकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो.
- अब एक बड़े बाउल में यह पेस्ट निकालें और उसमें उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब या टिक्की का शेप दें.
- इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल गर्म करें और कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
- दाल स्प्राउट कबाब को हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो इसे सलाद या होल व्हीट ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Makhana Oats Upma Recipe: मखाना ओट्स उपमा से करें दिन की शुरुआत, हर उम्र के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










