ePaper

Premature White Hair Natural Remedy: अगर आप भी सफेद बालों को करना चाहते है काला तो आज से ही पीना शुरु कर दें चाय

Updated at : 01 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Premature White Hair Natural Remedy: अगर आप भी सफेद बालों को करना चाहते है काला तो आज से ही पीना शुरु कर दें चाय

Premature White Hair Natural Remedy: आज हम आपको बताने जा रहें है कुछ ऐसे ट्रिक्स जिससे आप आसानी से अपने सफेद बालों काे काला कर सकते हैं. बालों की चमक बढ़ाने में भी यह बहुत फायदेमंद होगा.

विज्ञापन

Premature White Hair Natural Remedy: आज कल कम उम्र में ही बाल सफेद होना शुरु हो जाता है.यह परेशानी हर तीसरे व्यक्ति के साथ हो गई है.बालों को काला करने के लिये लोग अक्सर मेंहदी या कलर का इस्तेमाल करते हैं जाे आपकी सेहत के लिये हानिकारक हो सकता है. ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहें हैं हर्बल चाय के बारे में.बालों को नेचुरली काले और चमकदार बनाए रखने के लिए हर्बल चाय एक बेहतरीन उपाय है.

हर्बल चाय में करें इनका उपयोग

  • पपीते के फूल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं जो शरीर में मेलाटोनिन को बढ़ाते हैं. यह बालों को काले बनाए रखने में मदद करता है.
  • मेथी के बीज में प्रोटीन और आयरन होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं.
  • हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं.
  • नींबू का रस में विटामिन सी होता है जो बालों को मजबूत बनाता है.
  • चुकंदर में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं जो बालों की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं.

हर्बल चाय बनाने का तरीका

  • एक कांच के जार में मेथी के बीज का पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया के बीज और गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को एक साथ मिलाएं.
  • एक कप पानी गरम करें और इसमें इस चाय के मिश्रण को डालकर उबालें.
  • चाय को छान लें और इसमें ताजे नींबू का रस मिलाएं.
  • अब इसे आराम से पीजिए और अपने बालों की देखभाल के लिये एक नेचुरल तरीका अपनाएं.

Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

also read : Health Tips : क्या आपको भी सर्दियों में लगती है गर्मी, तो हो जायें सावधान

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola