Premanand Ji Maharaj: क्या आप समय को महत्व नहीं देते हैं? हो जाएं सावधान, प्रेमानंद जी महाराज ने बताई समय की उपयोगिता

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज अपने एक सत्संग में समय की महत्ता को बताते हुए कई गूढ़ रहस्यों की जानकारी देते हैं.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: जीवन में समय का बहुत महत्व होता है. जो व्यक्ति समय का सदुपयोग नहीं करता है, वह जिंदगी की रेस में बहुत पीछे चला जाता है, क्योंकि इंसान बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता है. कहा भी जाता है कि समय बहुत बलवान होता है. समय अगर ठीक चल रहा होता है, तो व्यक्ति फकीर से राजा बन जाता है और समय अगर अनुकूल नहीं है, तो व्यक्ति राजा से फकीर भी हो जाता है. कभी-कभी कुछ लोग समय को महत्व नहीं देकर अपना काम अपनी मन मर्जी से करना पसंद करते हैं. ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज अपने एक सत्संग में समय की महत्ता को बताते हुए कई गूढ़ रहस्यों की जानकारी देते हैं.

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया समय का मूल्य

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि जो अपने समय को व्यर्थ नष्ट करते हैं, वे बहुत मूर्ख लोग होते हैं. समय बहुत ही कीमती होता है. इसका इतना मूल्य है कि आप अपने अंतिम समय में 50 साल की कमाई गई संपत्ति को भी देकर 5 सांस को नहीं खरीदा जा सकता है. ऐसे में लोग इतनी कीमती सांस को लोग भगवान के भजन में न लगाकर व्यर्थ के कामों में लगाते हैं. 

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: मन का मायाजाल या बुरी नजर? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सच, अपनाएं ये उपाय

ऐसा करने से बचें

प्रेमानंद जी महाराज ने आगे कहा कि कुछ लोग तो सिर्फ समय काटने के लिए परेशान रहते हैं. वे समय काटने के लिए टीवी, दूसरों की बुराई प्रपंच करने में पड़े रहते हैं. हालांकि, लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए. वहीं, दूसरी तरफ संत लोग होते हैं, जिनके पास समय ही नहीं मिलता है. उन्हें लगता है कि सोने वाला चक्कर ही गायब हो जाए.

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद जी महाराज ने तलाक बढ़ने की बताई वजह, हर शख्स को जाननी चाहिए ये बातें

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola