Potato Balls: बारिश हो या शाम की भूख, घर पर आसानी से बनाएं ये क्रिस्पी पोटैटो बॉल्स 

Updated:
विज्ञापन
potato balls

potato balls (ai image)

Potato Balls: आलू की सब्जी और आलू के पकौड़े बनाकर थक चुके हैं, तो आज हम आपको आलू से स्पेशल पोटैटो बॉल्स की रेसिपी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Potato Balls: अगर आप हर बार चाय के साथ वही आलू के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया और मजेदार पोटैटो बॉल्स रेसिपी ट्राई कीजिए. ये एक क्रिस्पी, मसालेदार और झटपट बनने वाली स्नैक्स है जो स्वाद में पकौड़ों से बिल्कुल हटकर है. बारिश की ठंडी फुहारों के बीच या शाम की गरमागरम चाय के साथ इस बॉल्स का कुरकुरा स्वाद खाने में बहुत मजेदार लगता है. ये बाहर से क्रंची और अंदर से नरम होता है, जो आपके परिवार वालों को जरूर बहुत पसंद आएगा. तो इस बार आज हम आपको पकौड़े नहीं, घर पर पोटैटो बॉल्स बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. 

पोटैटो बॉल्स बनाने की सामग्री 

  • उबले हुए आलू – 2 
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर या मैदा – 1 बड़े चम्मच 
  • कटी हुई हरी मिर्च – 2 कटी हुई 
  • धनिया पत्ता – 2 कलियां 
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच 
  • तेल – आवश्यकतानुसार
  • मोजरेला चीज – 1 कप 

यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा 

पोटैटो बॉल्स बनाने की विधि 

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश करें. 
  • अब मैश किए हुए आलू में हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • इसके बाद अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर हर बॉल के अंदर मोजरेला चीज डालकर बंद कर दें. 
  • अब एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें.
  • फिर हर बॉलस को पहले इस घोल में डालें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके बने हुए पोटैटो बॉल्स को डालकर इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. 
  • तैयार हुए गरमागरम पोटैटो बॉल्स को टोमैटो केचप या हरी चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Atta Noodles Recipe: अब मैदा नहीं! बनाएं घर पर टेस्टी और हेल्दी आटा नूडल्स

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola