ePaper

Posture Correction: फिटनेस अब सिर्फ कमर तक नहीं रही,अब गर्दन भी बोलेगी आपकी हेल्थ का हाल

Updated at : 24 Sep 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Posture Correction: फिटनेस अब सिर्फ कमर तक नहीं रही,अब गर्दन भी बोलेगी आपकी हेल्थ का हाल

Posture Correction : गर्दन की मोटाई सिर्फ एक बॉडी फीचर नहीं बल्कि एक हेल्थ इंडिकेटर है. अगली बार जब आप शीशे में खुद को देखें तो सिर्फ मुस्कराएं नहीं थोड़ा गौर भी करें.क्या आपकी गर्दन आपको कुछ कह रही है.

विज्ञापन

Posture Correction: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद की हेल्थ पर ध्यान देना काफी मुश्किल भरा काम लगता है. कई बार अगर हम कमर के मोटापे या बढ़ते वजन पर ध्यान दे भी देते हैं तो गर्दन की हेल्थ पर हमारा ध्यान शायद ही जाता हो.लेकिन क्या आप जानते हैं गलत पोस्चर और लंबे समय तक बैठने से गर्दन दर्द, सिरदर्द और शारीरिक असुविधाएं हो सकती हैं. हाल ही में आई रिसर्च में सामने आया है कि गर्दन की मोटाई भी एक छुपा हुआ हेल्थ अलर्ट हो सकती है.

क्या आपकी गर्दन भी दे रहे हैं ये संकेत

  • अक्सर सोते वक्त आते हैं खर्राटे.
  • सुबह उठते ही थकावट महसूस होती है.
  • गले या गर्दन में भारीपन
  • खासकर चेहरे और गर्दन पर मोटापा बढ़ रहा है.

कौन-कौन सी बीमारियों का होता है खतरा

  • टाइप 2 डायबिटीज़ – ज्यादा मोटी गर्दन होने से ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है.
  • हाई ब्लड प्रेशर – ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है.
  • दिल की बीमारियां – हृदय से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
  • स्लीप एपनिया – नींद के दौरान सांस रुकने की समस्या.
  • थायरॉइड की समस्या – हॉर्मोन असंतुलन और थायरॉइड की परेशानियां.

गर्दन और हेल्थ के लिए जरूरी टिप्स

  • फेस योगा और नेक स्ट्रेचेस करें – रोजाना गर्दन और चेहरे की मसल्स को स्ट्रेच करें.
  • कम फैट, हाई प्रोटीन डाइट लें – हेल्दी खाने की आदत बनाएं.
  • रोज़ाना 30 मिनट वॉक करें – नियमित चलना बॉडी और गर्दन दोनों के लिए फायदेमंद है.
  • पूरा आराम और नींद लें – नींद पूरी होना जरूरी है, स्लीप एपनिया को नजरअंदाज न करें.
  • ब्लड शुगर और थायरॉइड की जांच कराएं – समय-समय पर हेल्थ चेकअप करना जरूरी है.

क्या कहते है डाॅक्टर

डाॅ.एस.बी.काला का कहना है कि बदलते हुइ लाइफस्टाइल और खान-पान का सही नहीं होना. गर्दन की मोटाई को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह शरीर में जमा आंतरिक चर्बी का संकेत भी हो सकता है जो दिल और दिमाग दोनों के लिए खतरनाक है.

Also Read : Morning Habits for Gut Health:सुबह के ये 5 मैजिक हैबिट्स बदल सकते हैं आपकी पाचन तंत्र की सेहत

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola