ePaper

Positive Living Tips: अगर आप अपने जीवन में निराश और दुखी महसूस करते हैं, तो अभी अपने लाइफस्टाइल में लाएं ये आसान बदलाव

Updated at : 08 Mar 2024 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
students new goal

students new goal

Positive Living Tips: आजकल के दौर में जिस तेज गति से जिंदगी आगे बढ़ रही है, हर कोई अपने काम में व्यस्त होता जा रहा है. ऐसी स्थिति में ना लोग अपने परिवार के लिए समय निकाल पाते हैं और ना ही खुद के लिए.

विज्ञापन

Positive Living Tips: आजकल के दौर में जिस तेज गति से जिंदगी आगे बढ़ रही है, हर कोई अपने काम में व्यस्त होता जा रहा है. ऐसी स्थिति में ना लोग अपने परिवार के लिए समय निकाल पाते हैं और ना ही खुद के लिए. कई बार काम के दबाव और रिश्तों में तनाव के कारण लोग बेहद दुखी रहने लगते हैं. ऐसे कई लोग होंगे जो अपने काम और रिश्तों में हुई परेशानी के कारण बिलकुल अकेले हो जाते हैं. क्या आपको पता है कि यह न केवल आपके निजी जिंदगी को खराब करता है, बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है. हालांकि जीवन में कई परेशानियां आती हैं पर हमें उनका सामना खुशी-खुशी करना चाहिए. खुश रहने से हमारी मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छी रहती है. ऐसे मुश्किल समय में इन आसान टिप्स को फॉलो कर के खुद को खुश रखा जा सकता है.

नींद पूरी करें

बहुत बार ऐसा होता है कि नींद पूरी न होने के कारण हमें थका-थका महसूस होता है, और इसी कारण हम अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान नहीं लगा पाते हैं. 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद ले कर आप पूरे दिन अच्छा महसूस कर सकते हैं, और काम पर भी आपका मन लगा रहता है.

खुद के लिए ब्रेक लें

कई बार ऐसा होता है जब हम इस भाग-दौड़ वाली जिंदगी में कदम से कदम मिला कर नहीं चल पाते हैं और खुद पर डाउट करने लगते है. हालांकि ऐसा महसूस करना बेहद आम बात है, पर ज्यादा समय तक इस पर ध्यान न दिए जाने पर आपके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में अपने काम से थोड़ा ब्रेक लें और खुद के लिए थोड़ा समय निकाल कर आराम करें.

अपनो के साथ समय बिताएं

काम के तनाव के कारण हम अपने परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, और कुछ समय बाद बिलकुल अकेले हो जाते हैं. इस कारण हम स्ट्रेस और डिप्रेशन में भी रहने लगते हैं. ऐसे समय में अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता कर, आप अपने लोगों के करीब आ सकते हैं. ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा.

स्क्रिन टाईम कम करें

आज के समय में लोग अपना अधिक से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं. ऐसे में स्क्रिन टाईम कम करना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है. अपने फोन और लैपटॉप से ब्रेक लेकर आप ऐसी चीजों में अपना समय लगा सकते हैं जो आपको बहुत पसंद हो, जैसे डांस करना, गाना गाना, खाना बनाना आदि.

खुद के बारे में अच्छा सोचें

कई बार ऐसा होता है कि हम अपने बारे में ही बुरा सोचने लगते हैं. ऐसा करने से हमारा खुद से भरोसा उठ जाता है और हम किसी चीज के बारे में कॉन्फिडेंट महसूस नहीं कर पाते. कोशिश करें कि आप अपने बारे में अच्छा सोचें और बोलें, इससे आपको कॉन्फिडेंट महसूस करने में मदद होगी.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola