फैशन और कला में माहिर होते हैं इस दिन में जन्मे लोग, होता है गजब का आकर्षण

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 18 Jul 2025 8:50 AM

विज्ञापन

friday born people ( AI Image)

Personality of Friday Born: सप्ताह के सातों दिन खास महत्व रखते हैं और हर दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है. जिस दिन आपका जन्म होता है उसका असर व्यवहार और सोचने के तरीके पर पड़ता है. इस आर्टिकल से जानते हैं शुक्रवार के दिन जन्मे लोगों की पर्सनालिटी.

विज्ञापन

Personality of Friday Born: हर दिन की अपनी एक खासियत होती है और इसका असर उस दिन जन्म लेने वाले लोगों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में लोगों के जन्म तारीख से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है. हर एक मूलांक की अपनी एक अहमियत होती है. उसी तरीके से सप्ताह के सातों दिन खास महत्व रखते हैं और हर दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है. ये आपके व्यवहार और सोचने के तरीके को प्रभावित करता है. ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं शुक्रवार के दिन जन्मे लोगों के व्यक्तित्व कैसा होता है?

ऐसा होता है स्वभाव 

हर एक दिन पर किसी ग्रह का प्रभाव होता है. ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन जन्मे लोगों के ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. इनका स्वभाव सौम्य और विनम्र होते हैं. शुक्रवार के दिन जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी काफी मनमोहक होती है और लोग इनसे जुड़ना पसंद करते हैं. इस दिन जन्मे लोग हंसी खुशी से जीवन जीते हैं और इस कारण से इनके दोस्त भी आसानी से बन जाते हैं और लोगों के बीच में ये काफी पॉपुलर होते हैं.पहली ही मुलाकात में लोग इनके आकर्षण में बंध जाते हैं और ये सभी के साथ मिलजुल कर रहते हैं. इनके स्वभाव में चंचलता देखने को मिलती है और अगर प्रेम संबंधों की बात की जाए तो इन लोगों को कई बार धोखा मिलता है. इसलिए ये सोच समझकर पार्टनर चुनते हैं. इनकी मैरीड लाइफ काफी अच्छी होती है.   

यह भी पढ़ें- Personality of Thursday Born: इन गुणों के कारण गुरुवार को जन्मे लोग बनते हैं सबके दिल के करीब

इन चीजों में होती है रुचि 

शुक्रवार के दिन जन्मे लोगों को फैशन पसंद होता है और ये खुद को स्टाइलिश रखना पसंद करते हैं. फैशन से जुड़ी बातों के ये लोग जानकार होते हैं. इस दिन जन्मे लोगों का इंटरेस्ट कला यानी आर्ट के फील्ड में देखने को मिलता है. 

यह भी पढ़ें- Tuesday Born Personality: जोश, जुनून और जबरदस्त आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं इस दिन जन्मे लोग

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola