ePaper

Personal Things not to Share: भूलकर भी किसी को न दें अपनी ये चीजें वरना जीवन में आ सकती है मुश्किलें

Updated at : 18 May 2025 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Personal Things not to Share

Personal Things not to Share:सिंदूर से लेकर शादी के जोड़े तक, कुछ वस्तुएं आपकी किस्मत और सुख-शांति पर असर डाल सकती हैं. जानें ऐसी चीज़ों के बारे में जिन्हें किसी को देना वर्जित है.

विज्ञापन

Personal Things not to Share: भारतीय संस्कृति और परंपराओं में कुछ चीज़ों को बेहद पवित्र और निजी माना गया है. इन चीजों को किसी और के साथ साझा करना या देना न केवल अशुभ माना जाता है बल्कि इससे आपकी निजी ऊर्जा और सौभाग्य पर भी असर पड़ सकता है. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी वस्तुएं बताई गई हैं जिन्हें किसी और को देना आपकी खुशहाली और सुख-शांति को प्रभावित कर सकता है.

Personal Things not to Share: पर्सनल चीजें जो किसी को नहीं देनी चाहिए

1. अपना सिंदूर

सिंदूर एक सुहागिन महिला के सौभाग्य का प्रतीक होता है. इसे किसी और को देना या उधार देना अपशगुन माना जाता है. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं.

Personal Things not to Share: भूलकर भी किसी को न दें अपनी ये चीजें वरना जीवन में आ सकती है मुश्किलें
Personal things not to share: भूलकर भी किसी को न दें अपनी ये चीजें वरना जीवन में आ सकती है मुश्किलें

2. जूठा भोजन

किसी को अपना जूठा खाना देना ना सिर्फ असभ्य माना जाता है बल्कि इससे नेगेटिव एनर्जी का आदान-प्रदान भी हो सकता है. यह स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है.

3. झाड़ू और सफाई की चीजें

झाड़ू को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना जाता है. इसे किसी को देना धन हानि और दरिद्रता का कारण बन सकता है. साथ ही इससे घर की सुख-शांति भी प्रभावित होती है.

4. पहना हुआ वस्त्र

अपने पहने हुए कपड़े किसी को देना आपकी ऊर्जा का हस्तांतरण माना जाता है. विशेष रूप से अंडरगारमेंट्स, नाइटवियर या व्यक्तिगत कपड़े देना अशुभ हो सकता है.

5. रुमाल और घड़ी

रुमाल और घड़ी समय और भावनाओं से जुड़ी चीजें हैं. किसी को अपनी घड़ी देना आपके जीवन के समय चक्र पर असर डाल सकता है और रुमाल भावनात्मक जुड़ाव में खलल डाल सकता है.

6. जूते-चप्पल और बिछिया

जूते-चप्पल को अशुद्ध माना जाता है. किसी को अपने जूते देना अपवित्रता और भाग्य में बाधा का संकेत माना गया है. वहीं, बिछिया एक विवाहित स्त्री की निशानी होती है और इसे देना अपशकुन होता है.

7. पहनी हुई चूड़ियां

चूड़ियां सुहाग का प्रतीक होती हैं. अपनी पहनी हुई चूड़ियां किसी को देने से वैवाहिक जीवन में दरार या अशांति आ सकती है.

8. नवजात शिशु के कपड़े

नवजात बच्चे के कपड़े बेहद पवित्र और नाजुक ऊर्जा वाले होते हैं. इन्हें किसी और को देने से शिशु की सुरक्षा और ऊर्जा प्रभावित हो सकती है.

9. शादी का जोड़ा

शादी का जोड़ा आपके जीवन के सबसे शुभ पल से जुड़ा होता है. इसे किसी और को देने से आपके वैवाहिक जीवन की ऊर्जा किसी और को ट्रांसफर हो सकती है.

10. मंगलसूत्र

मंगलसूत्र एक स्त्री के वैवाहिक जीवन की रक्षा का प्रतीक होता है. इसे किसी को देना अशुभ माना जाता है और यह दांपत्य जीवन में समस्याएं ला सकता है.

इन वस्तुओं को किसी और को देना केवल परंपरा या अंधविश्वास की बात नहीं है, बल्कि इनका संबंध आपकी निजी ऊर्जा, भावनात्मक जुड़ाव और सौभाग्य से होता है. इसलिए इन चीजों को साझा करने से पहले दो बार सोचें और जीवन में सुख-शांति बनाए रखें.

Also Read: Vastu Tips for Money: घर में होगा पैसा ही पैसा आज से ही अपना ले ये आदतें

Also Read: Neem Karoli Baba: Attachment ही आत्मबोध में सबसे बड़ी रुकावट है जानें इससे कैसे रहें दूर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola