Parenting Tips: एग्जाम से पहले क्यों पढ़ा हुआ भूल जाते हैं बच्चे? कहीं ये गलतियां कारण तो नहीं

Updated:
विज्ञापन
parenting tips

pic credits: pexels

Parenting Tips: अगर आपके बच्चे भी एग्जाम से पहले पढ़ी हुई चीजें भूल जाते हैं तो इसके पीछे कुछ गलतियां कारण हो सकते हैं. आज हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे एग्जाम में बेहतर परफॉर्म करें. ऐसा हो सके इसलिए वे बच्चों को तैयारी करवाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. बच्चों को पढ़ाने से लेकर उनके खान-पान का ख्याल रखा जाने लगता है. इतना सबकुछ करने के बाद भी कई बार कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिस वजह से बच्चे एग्जाम से पहले अपना पढ़ा हुआ सबकुछ भूल जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके बच्चे एग्जाम से पहले अपना पढ़ा हुआ भूल जाते हैं और अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

खराब टाइम मैनेजमेंट

अगर आपका बच्चा एग्जाम की तैयारी कर रहा है तो आपको उसके टाइम मैनेजमेंट का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आपके बच्चे एग्जाम से पहले समय का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो वे सही तरीके से तैयारी नहीं कर पाते हैं और एग्जाम हॉल में अगर टाइम मैनेजमेंट सही न हो तो जल्दबाजी में कुछ प्रश्नों को छोड़कर भी चले आते हैं. आपको अपने बच्चों को एग्जाम से पहले टाइम मैनेजमेंट की पूरी प्रैक्टिस करवानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्यों बच्चों को नहीं सोना चाहिए मां-बाप के साथ? जानें इससे होने वाले नुकसान

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

पर्याप्त नींद न लेना

अगर आपका बच्चा एग्जाम से पहले पर्याप्त नींद नहीं लेता है तो यह भी एक कारण हैं एग्जाम से पहले उसके सब भूल जाने का. जब आपका बच्चा सही तरीके से सोता नहीं है तो उसका दिमाग थका हुआ महसूस करता है. बता दें एक थका हुआ दिमाग कभी भी चीजों को बेहतर तरीके से याद नहीं रख पाता है. आपको कोशिश करनी चाहिए कि एग्जाम से पहले वह कम से कम 8 घंटों की नींद जरूर ले.

ब्रेकफास्ट नहीं करना

अगर आपका बच्चा एग्जाम से पहले अपना ब्रेकफास्ट स्किप कर रहा है तो यह उसकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक हो सकती है. ब्रेकफास्ट नहीं करने की वजह से उसके शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है. एनर्जी नहीं होने की वजह से उसे थकावट के साथ ही कमजोरी का भी एहसास होता रहता है. यह भी एक कारण है कि आपका बच्चा एग्जाम से पहले पढ़ी हुई सभी चीजों को भूल जाता है और कई बार फेल भी हो जाता है.

आखिरी मिनट में रट्टा लगाना

एग्जाम से पहले आपके बच्चे सबसे बड़ी जो गलती करते हैं वह यह है कि वे एक रात पहले से तैयारी करना शुरू करते हैं. जब आपके बच्चे ऐसा करते हैं तो उनके दिमाग में काफी कुछ एक साथ घुसने लगता है और वे कन्फ्यूज हो जाते हैं. यह भी एक कारण है कि जब वह एग्जाम देने बैठता है तो सबकुछ भूल जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एग्जाम में अच्छा करे तो उसे तैयारी पहले से ही करवानी शुरू कर देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बेटों के लिए क्यों खास होती है उनकी मां? जानें कारण

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola