एक योग, कई फायदे, जानिए क्यों हर दिन करना चाहिए सूर्य नमस्कार

PC: सूर्य नमस्कार (Freepik)
Benefits of Surya Namaskar: सूर्य नमस्कार से पूरे शरीर को कैसे मिलती है फुल-बॉडी वर्कआउट? जानिए इसके 7 जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ.
Benefits of Surya Namaskar: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन अगर आप ऐसा तरीका ढूंढ रहे हैं, जिससे पूरे शरीर की अच्छी एक्सरसाइज हो जाए, तो सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन ऑप्शन है.
योग की यह प्राचीन विधि 12 आसनों का एक क्रम है, जो शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ मानसिक शांति भी देने में मदद करती है. रोज सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार (Benefits of Surya Namaskar) करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे.
पूरे शरीर की एक्सरसाइज एक साथ
सूर्य नमस्कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शरीर के लगभग सभी हिस्सों की गतिविधि होती है. हाथ, पैर, पीठ, कंधे, पेट और कमर की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं. इससे शरीर मजबूत बनने के साथ-साथ लचीलापन भी बढ़ता है.
वजन कम करने में मिल सकती है मदद
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सूर्य नमस्कार आपकी फिटनेस रूटीन का अच्छा हिस्सा बन सकता है. इसे नियमित रूप से करने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है.
Benefits of Surya Namaskar: पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
सूर्य नमस्कार के दौरान शरीर आगे और पीछे की ओर झुकता है, जिससे पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होने में मदद मिल सकती है. रेगुलर प्रैक्टिस से कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है.
तनाव कम करने में सहायक
आजकल स्ट्रेस और टेंशन आम समस्या बन गई है. सूर्य नमस्कार करते समय सांस लेने और छोड़ने पर ध्यान दिया जाता है, जिससे मन शांत होता है. रेगुलर प्रैक्टिस मेंटल स्ट्रेस कं करने और फोकस बढ़ाने में मदद.
शरीर में बढ़ती है एनर्जी
सुबह के समय सूर्य नमस्कार करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार महसूस हो सकता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे दिनभर ताजगी और एक्टिवनेस बनी रह सकती है.
शरीर के पोश्चर में सुधार
लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से कई लोगों का पोश्चर खराब हो जाता है. सूर्य नमस्कार रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और शरीर की लचक बढ़ाने में (Benefits of Surya Namaskar) मदद कर सकता है. इससे शरीर का पोश्चर धीरे-धीरे बेहतर हो सकता है.
दिल और फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद
तेज गति से सूर्य नमस्कार करने पर यह हल्के कार्डियो वर्कआउट की तरह भी काम कर सकता है. इससे हार्ट और फेफड़ों की वर्क कैपेसिटी बेहतर होने में मदद मिल सकती है. साथ ही शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो भी अच्छा रहता है.
यह भी पढ़ें: जींस पहनते ही दिखने लगते हैं लव हैंडल्स? हर दिन करें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










