Parenting Tips: वीकेंड पर बच्चों के साथ बिताएं खुशियों भरे पल, ये 5 एक्टिविटीज बनाएंगी छुट्टियों को यादगार

AI generated image
Parenting Tips: अगर आप अपने बच्चों के साथ इस वीकेंड को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे फन एक्टिविटीज बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस वीकेंड को न केवल यादगार बना सकते हैं बल्कि अपने रिश्ते को भी और मजबूत कर सकते हैं.
Parenting Tips: आज की बिजी लाइफ में अक्सर पैरेंट्स के पास अपने बच्चों के लिए समय नहीं होता. जब पैरेंट्स बच्चों के साथ समय नहीं बिताते, तो दोनों के बीच सिर्फ दूरी ही नहीं आती बल्कि बच्चे अकेलापन महसूस करने लगते हैं और साथ ही चिड़चिड़े भी हो जाते हैं. अगर आप एक पैरेंट हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. वीकेंड आ चुके हैं और ऐसे में हर पैरेंट के दिमाग में यह सवाल आता है कि आखिर इन दो दिनों को बच्चों के साथ कैसे मजेदार और यादगार बनाया जाए. ऑफिस और स्कूल की थकान मिटाने के लिए अक्सर हम छुट्टियों को सोते या आराम करते हुए बिता देते हैं, लेकिन अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यही समय सबसे सही है. आज हम आपको कुछ ऐसे फन वीकेंड एक्टिविटीज बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप बच्चों को खुशियां और यादगार पल दे सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
साथ करें सुबह की शुरुआत
जब आप अपने वीकेंड की शुरुआत बच्चों के साथ सुबह उठकर करते हैं तो ये उनके लिए भी काफी ज्यादा खास बन जाता है. आप उनके साथ मिलकर बाहर टहलने जा सकते हैं, हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं या फिर साथ मिलकर कोई पास में मिलने वाली फेमस स्ट्रीट फूड ट्राय कर सकते हैं. ऐसा करना आप दोनों के बीच के रिश्ते को मजबूती देते हैं और उन्हें थोड़ा ज्यादा एक्टिव भी बनाता है. सुबह का जो समय होता है वह काफी ज्यादा शांत होता है और इस समय माहौल भी फ्रेश रहता है. यह छोटा सा उपाय आपके बच्चे के पूरे दिन को बेहतर और एनर्जेटिक बना देता है.
मिलकर बनाएं खाना
अगर आप अपने बच्चे के साथ कुछ एक्स्ट्रा समय बिताना चाहते हैं तो उन्हें भी किचन में अपने साथ शामिल कर लें. कई बच्चों को खाना बनाना काफी ज्यादा पसंद होता है और ऐसे में जब घर पर कुछ नया बन रहा हो तो वे और भी ज्यादा खुश हो जाते हैं. अपने बच्चों के साथ मिलकर आप पिज्जा, सैंडविच या फिर ऐसा ही कोई एक हल्का स्नैक तैयार कर सकते हैं. ऐसा करने से आप दोनों साथ समय भी बिता लेते हैं और आपके बच्चे क्रिएटिव भी बन जाते हैं. किचन में आपकी मदद करते वे खुद में प्राउड भी महसूस करने लगते हैं.
आउटडोर गेम्स और एक्टिविटीज
वीकेंड का जो समय होता है वह कभी आपको अपने बच्चे के साथ घर में सोकर या टीवी देखते हुए बर्बाद नहीं करना चाहिए. यह समय सबसे बेस्ट होता है उनके साथ बाहर जाकर एक्टिविटीज में हिस्सा लेने का. नजदीकी पार्क या फिर ग्राउंड जाएं और उनके साथ बैडमिंटन, साइकिलिंग या फिर क्रिकेट खेलें. अगर बारिश न हो तो पूरा परिवार मिलकर पिकनिक का भी प्लान कर सकते हैं. जब आपके बच्चे बाहर खेलते हैं तो उनकी एनर्जी बढ़ती है और साथ ही मेंटली और फिजिकली भी डेवलप होने में उन्हें मदद मिलता है.
क्रिएटिव एक्टिविटीज
अगर आप अपने बच्चे के साथ टाइम स्पेंड करना ही चाहते हैं तो उनके साथ मिलकर क्रिएटिव एक्टिविटीज में हिस्सा लेना भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. अपने बच्चों को साथ बिठाएं और पेंटिंग, क्राफ्टिंग या फिर छोटे-छोटे डीआईवाई प्रोजेक्ट बनाएं. ऐसा करना आप दोनों को सिर्फ करीब नहीं लाता है बल्कि उनके इमेजिनेशन को भी डेवलप करता है.
फैमिली के साथ गेम नाइट
बच्चों को गेम खेलना काफी ज्यादा पसंद होता है और यह एक बड़ी वजह है कि आप वीकेंड पर फैमिली गेम नाईट भी ऑर्गनाइज कर सकते हैं. आप उनके साथ बोर्ड गेम्स, कार्ड गेम्स या फिर कोई भी और इंडोर गेम्स खेल सकते हैं. यह छोटा सा उपाय आपके बच्चों को टीमवर्क और स्ट्रैटेजी सीखने का मौका देते हैं.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सिर्फ ये 4 आदतें सिखाकर अपने बच्चे को बना सकते हैं सफल और जिम्मेदार, सही परवरिश की तरफ पहला कदम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




