Parenting Tips: सिर्फ ये 4 आदतें सिखाकर अपने बच्चे को बना सकते हैं सफल और जिम्मेदार, सही परवरिश की तरफ पहला कदम

बच्चों को सही परवरिश कैसे दें AI generated image
Parenting Tips: बच्चों की सही परवरिश करना अपने आप में एक चुनौती है. लेकिन अगर उन्हें सही समय पर सही चीजें सिखाई जाएँ, तो वे खुद एक बेहतर और जिम्मेदार इंसान बन सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बेसिक चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने बच्चे को सिखा देना चाहिए.
Parenting Tips: हर पैरेंट की यह चाहत रहती है कि उनका बच्चा जीवन में आगे चलकर सिर्फ एक सफल इंसान नहीं बल्कि एक बेहतर इंसान भी बने. इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए पैरेंट्स अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं क्योंकि बच्चों को सही परवरिश देना कभी भी एक आसान काम नहीं होता है. बच्चों को सही परवरिश देने की शुरुआत पैरेंट्स को उसी समय से कर देनी चाहिए जब वे काफी छोटे होते हैं और नयी चीजों बेहतर तरीके से अपने अंदर समेत सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन सभी पैरेंट्स के लिए काफी काम की है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं और उनकी उम्र अभी 5 साल से कम है. आज हम आपको कुछ ऐसी बेसिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको आज से ही अपने बच्चों को सिखाना शुरू कर देना चाहिए. जब आप अपने बच्चों को ये आदतें सिखाते हैं तो जीवन में आगे चलकर वे सिर्फ एक सफल इंसान नहीं बनते हैं बल्कि एक बेहतर इंसान भी बन पाते हैं.
अपने बच्चे में डालें थैंक-यू कहने की आदत
आपको अपने बच्चे को जितनी जल्दी हो सके थैंक यू कहने की आदत डलवानी ही चाहिए. आपके बच्चों को यह बात खुद पता होनी चाहिए कि उसे कब दूसरों को थैंक यू या फिर शुक्रिया कहना है. यह आदत भले ही छोटी लगे लेकिन यह आपके बच्चे के अंदर ग्रैटिट्यूड की भावना जगाती है और वह दूसरों के छोटे से छोटे एफर्ट्स की सराहना करना सीख जाता है.
खाना खाने का सही तरीका
आपको अपने बच्चे में सही तरकी से भी खाना खाने की आदत डलवानी चाहिए. यह एक बेसिक मैनर है जिसे आपके बच्चे जितनी जल्दी सीख लें आपके लिए उतना ही अच्छा है. अपने बच्चे को बताएं कि जब वे भोजन को चबा रहे हों तो उन्हें अपने मुंह को बंद रखना है. उन्हें बताएं कि जब वे मुंह को खोल-खोलकर भोजन को चबाते हैं तो इसकी आवाज दूसरों को परेशान करती है.
चीजों को व्यवस्थित करके रखना
आपको अपने बच्चे के अंदर चीजों को सुलझाकर या फिर व्यवस्थित करके रखने की आदत भी डलवानी चाहिए. उन्हें बताएं कि जब वे खाना खा लें तो प्लेट को उसकी सही जगह पर रखें, खेलना हो जाए तो खिलौनों को सही जगह पर रखें, पढ़ाई हो जाने के बाद किताबों को सही जगह पर रखें. यह छोटी सी आदत आपके बच्चे को सिखाएगा कि साफ-सफाई की कीमत क्या होती है और यह जरूरी क्यों है.
जब बात हो रही हो तो रोक-टोक न करना
आपके बच्चे को समाज में इज्जत मिले इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उसे दूसरों से बात करने का सही तरीका सिखाएं. उन्हें बताएं कि जब दो इंसान आपस में बात कर रहे हों तो वह बीच में बोलकर रुकावट न डाले. अगर उसे कुछ कहना है तो पहले वह सामने वाले की बातों को सुनें, समझे और उसके बाद ही अपनी राय या फिर जवाब दे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




