Parenting Tips: अब डांट से नहीं, इन टिप्स से बच्चों की आदतों को सुधारें
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 27 Jul 2025 2:29 PM
Parenting Tips ( AI Image)
Parenting Tips: बच्चों को अनुशासन की सीख देना जरूरी होता है. ये उन्हें आगे बढ़ने में और लाइफ में सक्सेस हासिल करने में मदद करता है. इन तरीकों से बच्चों को आप डिसिप्लिन सिखाएं.
Parenting Tips: सभी माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करे और सभी की इज्जत करे. इसके लिए बच्चे जब बड़े हो रहे होते हैं तभी से उन्हें इन सब चीजों की सीख देना चाहिए. अक्सर ये मान लिया जाता है कि बच्चों को डिसिप्लिन में रखने के लिए डांटना, सख्त होना या डर दिखाना जरूरी है. लाइफ में आगे बढ़ने के लिए डिसिप्लिन बहुत जरूरी है. आप बच्चों को अनुशासन में रहना बिना डांटे भी सिखा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ तरीके जिससे आप बच्चों को डिसिप्लिन सिखा सकते हैं.
कुछ नियम बनाएं
बच्चों को अनुशासन में रखना है तो डांटने के बजाय आप इसे डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं. बच्चों को साफ और आसान भाषा में नियम समझाएं. बच्चों के सोने और उठने के टाइम के बारे में बताएं. आप बच्चों को टाइम मैनेजमेंट के बारे में बताएं.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सभी करेंगे बच्चे की तारीफ, परवरिश में नहीं भूलें ये अहम बातें
खुद बने उदाहरण
बच्चों को अनुशासन में रखना है खुद तो उदाहरण बने इसका कारण है बच्चे वही करते हैं जो वे अपने बड़ों को करते देखते हैं. अगर आप अपने डेली रूटीन में डिसिप्लिन में नहीं रहते हैं तो बच्चा भी वही करेगा. बच्चों को डिसिप्लिन की सीख देनी है तो आप उनके लिए रोल मॉडल बने. अपने व्यवहार और हरकतों से बच्चों को अच्छी सीख दें.
बच्चे को समझने की कोशिश करें
आप बच्चों को अपनी बात कहने दें. बच्चों से बातचीत करें. अगर बच्चे गलती भी करते हैं तो डांटे नहीं बल्कि चीजों को अच्छे से समझाएं और उन्हें नियम में रहने की सलाह दें.
इस बात का रखें ध्यान
पैरेंट्स बच्चे को सीख दें और जब बच्चा सही से बातों को मानता है तो उसकी तारीफ करें. ये बच्चे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है. बच्चे की कोशिश में उसकी मदद करें.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: कामयाब बनने का राज, लाइफ में आगे बढ़ने की तैयारी कम उम्र से
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे की खराब हैंडराइटिंग से न हों परेशान, इन लाजवाब टिप्स का करें इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










