ePaper

Parenting Tips: बेबीज के किसी काम नहीं आते ये प्रोडक्ट्स, पानी में जाते हैं पैरेंट्स के पैसे

Updated at : 02 Mar 2025 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
parenting tips on baby products

pic credits: pexels

Parenting Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपको उनके लिए कुछ चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए. इन चीजों को खरीदने से सिर्फ आपके पैसे ही बर्बाद होते हैं. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में हम पूरी तरह से इस कोशिश में लग जाते हैं कि उन्हें किसी भी तरह की कोई तकलीफ न हो. हम लगातार इस बात की कोशिश में लगे रहते हैं कि हमारे बच्चों की किसी भी चीज की कमी न हो. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपके सामने कभी न कभी ये हालात तो आये ही होंगे कि आप मार्केट निकले हों उनके लिए कोई चीज खरीदने लेकिन इतने सारे प्रोडक्ट्स देखकर आपको यह समझ में ही न आया हो कि आखिर बच्चे के लिए लें तो लें क्या. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बच्चे का जन्म हुआ है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चे के लिए कभी भी नहीं खरीदना चाहिए. ये सभी चीजें बच्चे के किसी काम की नहीं होती है और इन्हें खरीदने से आपके पैसे पानी में ही जाते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेबी पाउडर

अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपको उनके लिए कभी भी बेबी पाउडर नहीं खरीदना चाहिए. आपके बच्चे के लिए यह किसी काम की नहीं होती है. कई बार इस तरह के बेबी पाउडर के इस्तेमाल से आपके नन्हें से जान को सांस लेने तक की समस्या हो सकती है. वहीं, अगर आप आर्गेनिक कॉर्न स्टार्च बेस्ड पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्किन में मौजूद पोर्स बंद होने का भी खतरा रहता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बेटों के लिए क्यों खास होती है उनकी मां? जानें कारण

बोटल स्टरलाइजर

आज के समय में पैरेंट्स फैंसी चीजों पर पैसे काफी ज्यादा खर्च करने लगे हैं. इन्हीं फैंसी चीजों में से एक चीज है बोटल स्टरलाइजर. अगर आप अपने बच्चे के बोतलों को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं तो बता दें यह साधारण सा काम आपका गर्म पानी से भी पूरा हो सकता है. इसके लिए आपको अलग से बोटल स्टरलाइजर खरीदने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है.

निबलर्स

जब आपके बच्चे की उम्र 6 महीने से ज्यादा हो जाती है तो ऐसे में उसे शुरूआती दौर में लिक्विड खाना खिलाने के लिए निबलर्स का इस्तेमाल करते हैं. जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपको बच्चों को पूरे न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं. केवल यहीं नहीं, इसकी वजह से आपके बच्चे भोजन को चबाना भी सीख नहीं पाते हैं.

हाई चेयर

आजकल बच्चों के लिए सबसे ट्रेंडी चीजों में से एक चीज है हाई चेयर. अक्सर पैरेंट्स इसे खरीद लाते हैं क्योंकि इसमें बैठाकर खाना खिलाना बच्चों को काफी आसान होता है. यह हाई चेयर भले ही आपको काफी काम की लगे लेकिन यह किसी भी काम की नहीं है. यह सिर्फ आपके घर में जगह को घेरती है. अगर आप इसे अपने बच्चे के लिए खरीदते हैं तो वह इसका इस्तेमाल ज्यादा दिनों तक नहीं करेगा और कुछ ही समय में आपको इसे फेंकना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्यों बच्चों को नहीं सोना चाहिए मां-बाप के साथ? जानें इससे होने वाले नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola