Parenting Tips: होली के दिन बच्चों को किसी भी खतरे से इस तरह रखें सुरक्षित, बाहर भेजने से पहले सिखाएं ये बातें

Updated:
विज्ञापन
parenting tips

parenting tips

Parenting Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो ऐसे में आपको होली के दौरान कुछ खास बातों का ख्याल रखने की सीख देनी चाहिए. जब आपके बच्चे इन बातों को सीखते हैं और समझते हैं तो किसी भी तरह की मुसीबत से बचे हुए रहते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: होली के दिन आप अपने बच्चों का सही तरीके से ख्याल रखें ये बेहद ही जरूरी हो जाता है. होली भले ही एक रंगों का त्यौहार है लेकिन इसदिन हुड़दंग मचाने वाले सिर्फ रंगों से ही नहीं खेलते हैं बल्कि उत्साह में आकर कुछ ऐसा भी कर देते हैं जिससे इस त्यौहार का मजा आपके और आपके बच्चे के लिए किरकिरा हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे अपने बच्चों को होली के दिन इस तरह की किसी भी समस्या से बचाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐस ऐसी बातों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों को होली के दिन घर से बाहर भेजने से पहले जरूर सिखाना चाहिए. जब आप इन बातो को उन्हें सिखाते हैं तो वे होली के इस दिन किसी भी तरह की मुसीबत से सुरक्षित रह पाते हैं. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आंख और मुंह को ढकने की सलाह

अगर आपके बच्चे होली खेलने घर से बाहर जा रहे हैं तो उन्हें बताएं कि वे अपने आंखों और मुंह को अच्छे से ढककर और बचाकर रखें। कई बार जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश में आपके बच्चे के मुंह और आंख में चोट भी लग सकता है. गलती से अगर रंग आंखों में चला जाए तो आपको बिना देरी किये आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बेटों के लिए क्यों खास होती है उनकी मां? जानें कारण

सुरक्षित रंगों का इस्तेमाल

अपने बच्चों को यह समझाएं कि वे केमिकल युक्त रंगों से न खेलें. इसकी जगह पर आपको उन्हें हर्बल या फिर नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह दें. उन्हें बताएं कि केमिकल वाले रंगों से उनकी स्किन को नुकसान हो सकता है.

भीड़भाड़ वाली जगहों से रहें दूर

अगर आपके बच्चे होली खेलने के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो उन्हें यह जरूर सिखाएं कि अनजान लोगों या फिर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें. अगर उन्हें किसी से डर लगे या फिर खतरा महसूस हो तो तुरंत वहां से भागकर घर आजाए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: आपको क्यों हर रोज अपने बच्चों को लगाना चाहिए गले?

ऑइल्स का करें इस्तेमाल

जब आपके बच्चे होली खेलने जाएं तो उनकी त्वचा पर अच्छे से नारियल या फिर सरसों का तेल लगा दें. ऑइल्स के इस्तमाल से आपकी स्किन सुरक्षित रहती है और रंग जल्दी उत्तर भी जाता है. आहार रंग छूट नहीं रहा है तो आपको आपको माइल्ड साबुन और गुनगुने पानी से बच्चों को नहलाना चाहिए.

सही कपड़े पहनने को कहें

अगर आपके बच्चे होली खेल रहे हैं तो आपको उन्हें पूरे ढके हुए कपड़े पहनने को कहना चाहिए. केवल यहीं नहीं, गॉगल्स पहनकर उन्हें आपकी आंखों को सुरक्षित रखने की सलाह भी देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: 12 साल की उम्र से पहले अपने बच्चों को सिखाएं ये काम, जीवन में हर कदम पर होंगे सफल

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola