ePaper

Parenting Tips: बच्चों की जिद को कैसे समझें और संभालें, शांत दिमाग से पेरेंटिंग करें

Updated at : 14 May 2025 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप शांत दिमाग से बच्चों की जिद को समझ सकते हैं और सही तरीके से संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: हर बच्चा कभी न कभी जिद करता है, और यह एक नॉर्मल बात है. लेकिन जब जिद रोज की आदत बन जाए, तो माता-पिता के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं. ऐसे समय में गुस्सा करने के बजाय, समझदारी से बात करना ज्यादा फायदेमंद होता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप शांत दिमाग से बच्चों की जिद को समझ सकते हैं और सही तरीके से संभाल सकते हैं.

जिद की वजह समझें

हर जिद के पीछे कोई कारण होता है. जैसे बच्चा थका हुआ है, भूखा है या बस ध्यान चाहता है. जब बच्चा बार-बार जिद करता है, तो पहले उसकी बात ध्यान से सुनें. ऐसा करने से बच्चे को लगेगा कि आप उसकी परवाह करते हैं. तब वह आपकी बात भी आसानी से मानेगा.

डांटने की जगह प्यार से बात करें

अगर बच्चा जिद करे तो तुरंत गुस्सा न करें. उसे प्यार से समझाएं कि क्या सही है और क्या गलत. शांत होकर बात करने से बच्चा आपकी बात सुनता है. डांटने से वह और ज्यादा चिड़चिड़ा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को डांटने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना हो सकता है पछतावा

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: वर्किंग पेरेंट्स की सबसे बड़ी चुनौती, बच्चों को कैसे दें सही परवरिश

थोड़ा धैर्य रखें

बच्चों को समझाने में समय लगता है. अगर आप धैर्य से काम लेंगे, तो बच्चा धीरे-धीरे समझने लगेगा. बार-बार शांति से बात करें, ताकि उसे आदत बन जाए. जल्दबाजी करने से बात बिगड़ सकती है.

ऑप्शन दें

जब बच्चा कुछ मांगता है, तो सीधा “ना” मत कहिए. उसकी जगह कोई और अच्छा ऑप्शन दीजिए, जैसे – “चॉकलेट नहीं, लेकिन फल खा सकते हो”. इससे बच्चा सीखता है कि हर बात का हल होता है. और उसकी जिद भी कम हो जाती है.

अच्छे व्यवहार की तारीफ करें

जब बच्चा बिना जिद किए बात माने, तो उसकी तारीफ जरूर करें. इससे बच्चा खुश होता है और दोबारा वैसा ही अच्छा व्यवहार करता है. तारीफ से बच्चों का मनोबल बढ़ता है. उन्हें लगता है कि वे अच्छा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: मोबाइल की लत से बच्चों को कैसे बचाएं? हर माता-पिता को जानना चाहिए ये ट्रिक्स

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना दबाव डाले बच्चों को पढ़ाई में रुचि कैसे दिलाएं ? यहां जानें तरीके

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola