ePaper

Parenting Tips: मोबाइल की लत से बच्चों को कैसे बचाएं? हर माता-पिता को जानना चाहिए ये ट्रिक्स

Updated at : 29 Apr 2025 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: मोबाइल का लत बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को प्रभावित करता है. इसलिए माता-पिता के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बच्चों को मोबाइल की लत से कैसे बचाया जाए. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स, जो हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी है.

विज्ञापन

Parenting Tips: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन बच्चों के जीवन का एक हिस्सा बन चुका है. ऑनलाइन पढ़ाई, गेम्स और सोशल मीडिया ने बच्चों को स्क्रीन से जोड़ दिया है. लेकिन अगर समय रहते इस आदत पर ध्यान न दिया जाए, तो यह उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को प्रभावित कर सकता है. इसलिए माता-पिता के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बच्चों को मोबाइल की लत से कैसे बचाया जाए. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स, जो हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी है.

खुद मोबाइल का सही इस्तेमाल करें

बच्चे अपने माता पिता से सबसे ज्यादा सीखते हैं. अगर आप हर समय मोबाइल में लगे रहेंगे, तो बच्चा भी वैसा ही करेगा. खाने के समय, परिवार के साथ बातचीत करते समय मोबाइल को दूर रखें.

मोबाइल चलाने का समय तय करें

बच्चों के लिए मोबाइल इस्तेमाल का एक समय तय करें. जैसे दिन में सिर्फ आधे घंटे या सिर्फ पढ़ाई खत्म करने के बाद मोबाइल चलाने की अनुमति दें. इससे बच्चे खुद-ब-खुद समय का सम्मान करना सीखेंगे.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना दबाव डाले बच्चों को पढ़ाई में रुचि कैसे दिलाएं ? यहां जानें तरीके

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों में कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ाएं? जानिए पेरेंटिंग एक्सपर्ट्स के सुझाव

मोबाइल फ्री जगह बनाएं

घर में कुछ जगहें तय करें जहां मोबाइल इस्तेमाल बिल्कुल न हो. जैसे कि खाने की टेबल, स्टडी रूम और बेडरूम में मोबाइल पर रोक लगाएं. इससे बच्चे को समझ में आएगा कि हर समय मोबाइल चलाना जरूरी नहीं है.

बेहतर ऑप्शन दें

बच्चों को सिर्फ मोबाइल से दूर करना काफी नहीं है, उन्हें अच्छा विकल्प भी देना जरूरी है. खेल, किताबें पढ़ना, चित्र बनाना या संगीत सीखना जैसे ऑप्शन बच्चे को मोबाइल से दूर कर सकते हैं. जब बच्चा इन चीजों में मस्त रहेगा तो उसे मोबाइल की याद भी नहीं आएगी.

मोबाइल का सही इस्तेमाल सिखाएं

बच्चे को यह समझाना जरूरी है कि मोबाइल केवल गेम खेलने या वीडियो देखने के लिए नहीं है. मोबाइल का उपयोग पढ़ाई, नई चीजें सीखने और अच्छी जानकारियां लेने के लिए भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips In Summer: गर्मी में बच्चों की देखभाल के लिए ऐसे टिप्स जो हर माता-पिता को जाननी चाहिए

मोबाइल पर कंट्रोल रखें

आजकल कई ऐसे ऐप्स और फीचर्स मौजूद हैं जो बच्चों के मोबाइल उपयोग पर नजर रखने में मदद करते हैं. आप पैरेंटल कंट्रोल सेट कर सकते हैं ताकि बच्चा तय समय से ज्यादा मोबाइल न चला सके. इससे मोबाइल पर बच्चे का इस्तेमाल सुरक्षित और सीमित रहेगा.

प्यार से बात करें

अगर आप बच्चे पर गुस्सा करेंगे या जबरदस्ती मोबाइल छीनेंगे तो वह जिद करेगा. इसलिए प्यार और धैर्य से समझाइए कि ज्यादा मोबाइल चलाने से आंखों, दिमाग और पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है. जब आप दोस्ताना तरीके से बात करेंगे, तो बच्चा आपकी बात जल्दी मानेगा.

ये भी पढ़ें: Superfoods For Children: बच्चों के दिमाग तेज करने के लिए खिलाएं ये सुपरफूड्स, हर चीज में होंगे No 1

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: स्कूल नहीं सिखाता, घर की ये बातें जो बच्चा जिंदगी भर याद रखेगा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola