Parenting Tips: बचपन की ये आदतें बनाती हैं आपके बच्चों को कामयाब

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

कुछ आदतें सफलता सुनिश्चित कर सकती हैं और उपलब्धियां हासिल करने वालों के बीच यह एक सामान्य खासियत रही है.

विज्ञापन

Parenting Tips : हर माता-पिता का सपना होता है कि वह अपने बच्चों को बड़ी ऊंचाई और सफलता हासिल करने के लिए मार्गदर्शन करें और वहां तक पहुंचने में उनकी मदद करें. कुछ आदतें सफलता सुनिश्चित कर सकती हैं और उपलब्धियां हासिल करने वालों के बीच यह एक सामान्य खासियत रही है. यहां 8 ऐसी आदतें दी गई हैं जो आपके बच्चे के लिए सफलता की गारंटी दे सकता है.

पढ़ने की आदत
छोटे बच्चों में पढ़ने की आदत या फिर पढ़ाई के प्रति प्रेम उनके लिए ज्ञान के क्षत्र में काफी विस्तार करवा सकता है. केवल यहीं नहीं क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स और सीखने के प्रति लाइफटाइम उनके पैशन को जन्म दे सकता है.

क्यूरियोसिटी
क्यूरियोसिटी और नॉलेज के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने से उन्हें अपने आसपास की दुनिया का पता लगाने, सवाल पूछने और प्रॉब्लम्स के नये सोल्यूशन खोज निकालने में मदद मिलती है.

रेसिलियेन्स
बच्चों को चैलेंजेस का सामना करने के लिए दृढ़ रहना सिखाने से रेसिलियेन्स, धैर्य और डेटर्मिनेशन को बढ़ावा मिलता है, जो सफलता की राह में आने वाली रुकावटों पर काबू पाने के लिए जरुरी क्वालिटी हैं.

टाइम मैनेजमेंट

शुरूआती दौर में ही इफेक्टिव टाइम मैनेजमेंट स्किल्स बच्चों को सिखाने से उन्हें गोल सेट करने में, सभी टास्क को प्रायोरिटी के ऑर्गनाइज करने में और उन्हें काफी कुशलतापूर्वक बांटने में मदद मिलती है. ऐसा करने की वजह से प्रोडक्टिविटी के साथ ही सफलता की नीव रखने में भी मदद मिलती है.

हेल्दी हैबिट्स

रेगुलर एक्ससरसाइज, न्यूट्रिशियस फूड और पर्याप्त नींद जैसी आदतों को बढ़ावा देने से फिजिकल हेल्थ, मेन्टल वेलबींग और ओवरऑल लाइफ पावर को बढ़ावा मिलता है, जो सक्सेस के लिए एक सॉलिड फाउंडेशन प्रोवाइड करता है.

क्रिएटिविटी

क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन इनोवेटिव थिंकिंग को बढ़ावा देती है. केवल यहीं नहीं, इन चीजों को बढ़ावा देने से प्रोब्लम्स को सॉल्व करने की जो क्षमता होती है उसको भी बढ़ावा मिलता है. लगातार बदलती इस दुनिया में हमारे बच्चों के अंदर यह गुण होने बेहद ही जरुरी है.

कम्युनिकेशन स्किल

एक्टिव रूप से सुनना, क्लियर एक्सप्रेशन और एम्पथी के साथ स्ट्रॉन्ग कम्युनिकेशन स्किल्स डेवलप करना, बच्चों को दूसरों के साथ जुड़ने, सार्थक रिश्ते बनाने और प्रभावी ढंग से सहयोग करने में काबिल बनाता है.

टारगेट सेटिंग

छोटे बच्चों को रियलिस्टिक और हासिल करने लायक टारगेट सेलेक्ट करना सिखाना उन्हें अपने भविष्य की कल्पना करने, सफलता की दिशा में एक्टिव स्टेप लेने और अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए सशक्त बनाता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola