छोटी उम्र में दिखते हैं जीनियस किड्स के ये 5 अनोखे लक्षण, क्या आपके बच्चे में हैं ये खूबियां?
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Jun 2025 9:47 PM
Pic Credit- Freepik
Parenting Tips: छोटी उम्र में जीनियस किड्स की पहचान करना आसान है अगर आप उनके खास लक्षणों पर ध्यान दें. जानें ऐसे 5 अनोखे संकेत जिनसे आप अपने बच्चे की असाधारण प्रतिभा को समय रहते पहचान सकते हैं और उसे सही दिशा दे सकते हैं.
Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में तेज हो, कुछ अलग करें और अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत ले. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार जीनियस या असाधारण प्रतिभा के धनी बच्चे अपनी अलग पहचान बहुत छोटे उम्र में ही दिखाने लगते हैं? ऐसे बच्चों में कुछ विशेष लक्षण होते हैं, जिन्हें पहचानकर माता-पिता उनकी प्रतिभा को सही दिशा दे सकते हैं.
बचपन में दिखते हैं ये खास संकेत
विशेषज्ञों की मानें तो जीनियस किड्स (Genius Kids) सामान्य बच्चों से कुछ अलग व्यवहार करते हैं. ये बच्चे कम उम्र में ही असाधारण याददाश्त और तेज दिमाग के धनी होते हैं.
तेज अवलोकन क्षमता
जीनियस बच्चे अपनी उम्र से कहीं ज्यादा तेजी से चीजों को नोटिस करते हैं. वे छोटी-छोटी बातों को भी याद रखते हैं, जो अक्सर बड़े भी भूल जाते हैं.
सवाल पूछने की आदत: ऐसे बच्चों में जिज्ञासा (Curiosity) बहुत होती है. वे लगातार नए-नए सवाल करते रहते हैं. जैसे “यह क्यों होता है?”, “आसमान नीला क्यों है?” जैसी बातें उनके मन में चलती रहती हैं.
जल्दी सीखने की क्षमता
जीनियस बच्चे नई चीजें जल्दी सीखते हैं, चाहे वह भाषा हो या फिर गणित का कोई सवाल. या कोई ऐसी कला जिसे उसके उम्र बच्चे कोई चीज को महीनों लगा देते हों उसे वह महज कुछ दिनों में सीख लेता है.
उम्र से अधिक परिपक्वता
ऐसे बच्चे अपनी उम्र के बच्चों से कहीं ज्यादा परिपक्व बातें करते हैं और उनके सोचने का तरीका भी वयस्कों जैसा लगता है.
कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता
जीनियस किड्स की कल्पनाओं की दुनिया बहुत बड़ी होती है. वे नई-नई कहानियां बनाना, चित्र बनाना या किसी भी चीज को अपनी तरह से नया रूप देना पसंद करते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चे की रुचि को समझें और दबाव न बनाएं.
- खुलकर सवाल पूछने और अपनी बात कहने की आजादी दें.
- उनकी क्रिएटिविटी को प्रोत्साहित करें, जैसे ड्राइंग, म्यूजिक, साइंस प्रोजेक्ट्स।
- जरूरत हो तो एक्सपर्ट गाइडेंस या काउंसलिंग लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










