ePaper

Pankaj Tripathi Special Masala Chai: कड़क चाय का लेना है स्वाद, तो ट्राई कीजिए पंकज त्रिपाठी का ये तरीका, मेहमान करेंगे आपकी तारीफ 

Updated at : 18 Dec 2025 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
pankaj tripathi special masala chai

pankaj tripathi special masala chai

Pankaj Tripathi Special Masala Chai: सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की खूबसूरती को निहारने में चाय एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. ऐसे में कई बार कई एक्टर भी चाय कि तारीफ करते नजर आए हैं. इन दिनों जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मसाला चाय की रेसिपी हर जगह छाई हुई है. इस चाय को बनाने के तरीके का जिक्र पंकज त्रिपाठी ने अपने कई इंटरव्यू में भी किया है.

विज्ञापन

Pankaj Tripathi Special Masala Chai: आज भी लोगों को जब किसी गंभीर बात पर चर्चा करनी होती है तो उस चर्चा में चाय का जिक्र जरूर शामिल होता है. सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की खूबसूरती को निहारने में चाय एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. ऐसे में कई बार कई एक्टर भी चाय कि तारीफ करते नजर आए हैं. इन दिनों जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मसाला चाय की रेसिपी हर जगह छाई हुई है. इस चाय को बनाने के तरीके का जिक्र पंकज त्रिपाठी ने अपने कई इंटरव्यू में भी किया है. इस चाय को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं है. इस चाय को बनाने में जिस सीक्रेट मसाले का जिक्र पंकज त्रिपाठी करते है वो हर घर के किचन में मौजूद रहती है. इसलिए सब घर में कोई भी मेहमान आए तो उसे ये स्वादिष्ट मसाला चाय जरूर बनाकर पिलाइएगा. इसके लिए आइए इस आर्टिकल में जानते है कि पंकज त्रिपाठी कि स्पेशल चाय कैसे बनती है. 

मसाला चाय बनाने के लिए सामग्री 

  • पानी – 1 कप
  • दूध – 1/2 कप
  • तेजपत्ता – 2 पीस 
  • अदरक – 1 इंच (कूटी हुई)
  • इलायची – 1–2 (कूटी हुई)
  • चाय पत्ती – 1 टीस्पून
  • गुड़ या शक्कर – स्वादानुसार

मसाला चाय बनाने का तरीका 

  1. पानी उबालें

 पैन में पानी डालें और उसमें कूटी हुई अदरक व इलायची डालकर अच्छी तरह उबालें.

  1. तेजपत्ता डालें 

पानी उबलने के बाद उसमें तेजपत्ता को डालकर अच्छे से उबालें. 

  1. चाय पत्ती डालें

अब चाय पत्ती डालें और 1 मिनट तक उबलने दें ताकि खुशबू अच्छी तरह निकल आए.

  1. दूध मिलाएं

 दूध डालकर धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक उबालें.

  1. मिठास डालें

स्वादानुसार गुड़ या शक्कर डालें और एक उबाल और आने दें.

  1. छानकर परोसें
    चाय को छानकर कुल्हड़ या कप में डालें और गरमागरम परोसें.

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty Favorite Batata Vada Pav: मुंबई की गलियों से आपकी रसोई तक, शिल्पा शेट्टी स्टाइल बटाटा वड़ा पाव रेसिपी

यह भी पढ़ें: Smriti Irani favourite Chhole Bhature: दिल्ली की गलियों से आपके रसोई तक, जानिए स्मृति ईरानी स्टाइल छोले भटूर रेसिपी  

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola