ePaper

Pani Puri Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल कुरकुरी और चटपटी पानी पूरी

Updated at : 09 Sep 2025 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Pani Puri Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल कुरकुरी और चटपटी पानी पूरी

Pani Puri Recipe: घर पर बनाएं कुरकुरी पुरी और खट्टा-मीठा पानी. आसान स्टेप्स के साथ पाएं स्ट्रीट-स्टाइल गोलगप्पे का मजा अब अपनी किचन में.

विज्ञापन

Pani Puri Recipe: पानी पूरी, गोलगप्पा या फुचका नाम चाहे कोई भी हो इस स्ट्रीट-फूड का स्वाद हर किसी का फेवरेट होता है. खट्टा-मीठा पानी, मसालेदार आलू और कुरकुरी पुरी जब साथ आते हैं तो इसका स्वाद दुगुना हो जाता है. अगर आप चाहते हैं कि घर बैठे ही बाजार जैसा स्वाद मिले तो यह स्ट्रीट-स्टाइल पानी पूरी रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. इसे बनाना आसान है और हर पार्टी या गेट-टुगेदर में यह सभी लोगों का दिल जीत लेने वाली रेसिपी है.

सामग्री

पुरी के लिए

  • सूजी – 1 कप
  • मैदा – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • गुनगुना पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – तलने के लिए

फिलिंग के लिए

  • उबले आलू – 3-4 (मसले हुए)
  • उबले चने या मटर – ½ कप
  • हरा धनिया – कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • चाट मसाला – ½ चम्मच

पानी के लिए

  • पुदीना पत्तियां – 1 कप
  • हरा धनिया – ½ कप
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • नींबू का रस – 2 चम्मच
  • इमली का पल्प – 3 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • काला नमक – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • ठंडा पानी – 4 कप

बनाने की विधि

पुरी बनाने के लिए

  • सूजी, मैदा और नमक मिलाकर गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंध लें.
  • 20–25 मिनट तक ढककर रख दें.
  • छोटे-छोटे गोले बनाकर बेल लें और गरम तेल में कुरकुरी पुरी तल लें.

मसाला तैयार करने के लिए

  • उबले आलू, चने, नमक, लाल मिर्च, और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • ऊपर से हरा धनिया डालें.

पानी तैयार करने के लिए

  • पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में पीस लें.
  • इसे 4 कप ठंडे पानी में डालें.
  • नींबू का रस, इमली पल्प, भुना जीरा, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें.

सर्व करने के लिए

  • पुरी को बीच से हल्का सा तोड़ें.
  • उसमें आलू-चना का मसाला भरें.
  • ऊपर से खट्टा-मीठा पानी डालें और तुरंत सर्व करें.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Restaurant Style Chicken Lollipop: अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे क्रिस्पी और मसालेदार चिकन लॉलीपॉप

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola