Paneer Tikka Sandwich: बच्चों को लंच बॉक्स में दें स्पेशल सरप्राइज, बनाएं डिलीशियस पनीर टिक्का सैंडविच

Updated:
विज्ञापन
Paneer Tikka Sandwich: बच्चों को लंच बॉक्स में दें स्पेशल सरप्राइज, बनाएं डिलीशियस पनीर टिक्का सैंडविच

paneer tikka sandwich (AI Image)

Paneer Tikka Sandwich: बच्चों को स्नैक्स में देना है कुछ स्पेशल तो ट्राई करें ये टेस्टी पनीर टिक्का सैंडविच. इस सैंडविच का स्वाद बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं इस सैंडविच को बनाने की विधि.

विज्ञापन

Paneer Tikka Sandwich: सैंडविच तो आपने कई बार ट्राई किया होगा. इसे कई तरीकों से और अलग अलग चीजों से तैयार किया जाता है. ये बच्चों को भी बहुत पसंद आती है. इसे आप स्नैक या बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं. सैंडविच में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सामग्री 

  • पनीर- एक कप क्यूब्स में कटा हुआ
  • गाढ़ा दही – आधा  कप
  • ब्रेड- 6
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • नींबू का रस- एक चम्मच
  • शिमला मिर्च- आधा कप बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1 पतले स्लाइस में कटा हुआ
  • तेल
  • हरी चटनी- 3 बड़े चम्मच
  • बटर

यह भी पढ़ें- Masala Toast Recipe: ब्रेड से तैयार करें ये मसाला चीज टोस्ट, स्वाद ऐसा जो हमेशा रहेगा याद 

पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की विधि

  • पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में गाढ़ा दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और नींबू रस को डालें और इसए अच्छे से मिक्स करें.
  • अब तैयार किये हुए मिश्रण में आप इसमें पनीर के क्यूब, प्याज और शिमला मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
    अब एक पैन में तेल को गर्म करें. इसमें आप तैयार किया हुआ पनीर को डालें और इसए अच्छे से पकाएं.
    सब्जियों को अच्छे से पकाने के बाद आप इसे निकाल लें. 
  • सैंडविच तैयार करने के लिए आप ब्रेड को लें और इस पर हरी चटनी को लगाएं. ब्रेड की दूसरी तरफ आप बटर को लगाएं. अब तैयार किए हुए मिश्रण को आप इसके ऊपर डालकर फैला दें. इसे दूसरे ब्रेड से कवर कर दें. अब तवे पर दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेकें. तैयार है आपका पनीर टिक्का सैंडविच. 

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: हल्का, झटपट और व्रत के लिए परफेक्ट ऑप्शन, बनाएं सिंघाड़े के आटा का चीला

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola