Masala Toast Recipe: ब्रेड से तैयार करें ये मसाला चीज टोस्ट, स्वाद ऐसा जो हमेशा रहेगा याद 

Updated:
विज्ञापन
masala toast image

masala toast image ( AI Generated image)

Masala Toast Recipe: शाम के टाइम में लगी हो हल्की भूख और जल्दी से कुछ बनाना हो तो आप ब्रेड से मसाला चीज टोस्ट को तैयार करें. इस आर्टिकल में जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में.

विज्ञापन

Masala Toast Recipe: ब्रेड से बनी कई रेसिपी को आपने ट्राई जरूर किया होगा जैसे सैंडविच, ब्रेड पकोड़ा या फिर प्लेन टोस्ट. अगर शाम की चाय के साथ आपका कुछ चटपटा और मजेदार खाने का मन है तो आप ब्रेड से मसाला चीज टोस्ट बना सकते हैं. ब्रेड और सब्जियों से बनी ये रेसिपी खाने में बहुत टेस्टी है और बच्चों जो भी बहुत पसंद आएगी. आप इस रेसिपी में अपनी पसंद की और भी सब्जियों को ऐड कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मसाला चीज टोस्ट को बनाने की आसान विधि के बारे में. 

मसाला चीज टोस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • ब्रेड- 4 
  • गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ 
  • चीज- आधा कप कद्दूकस किया हुआ 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर- एक बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन- बारीक कटा हुआ एक चम्मच
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ 
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • नमक- स्वादानुसार 
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ 
  • धनिया- बारीक कटा हुआ
  • तेल
  • बटर

यह भी पढ़ें- Corn Salad: हर बाइट में चटपटा स्वाद, बिना झंझट तैयार करें कॉर्न सलाद रेसिपी

मसाला चीज टोस्ट बनाने की विधि ( Masala Toast Recipe)

  • मसाला टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें. अब इसमें तेल डालें. तेल गर्म होने पर आप इसमें प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ लहसुन को डालें. इन सब चीजों को पकाएं. 
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ टमाटर और गाजर को भी डालें. सभी चीजों को अच्छे से भुने. अब इसमें गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर को भी डाल कर पकाएं. अब इसके ऊपर धनिया के पत्तों को डाल दें. 
  • ब्रेड में बटर लगाएं और इसे तवे पर सेक लें. अब ब्रेड के ऊपर तैयार किए हुए मिश्रण को डालें. इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. अब इसे उतार लें. आपका मसाला चीज टोस्ट तैयार है.

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ अलग करना है ट्राई? बनाएं ये झटपट चावल चीला

यह भी पढ़ें- Suji Coconut Cake: सब को दें एक स्वीट सरप्राइज, बनाएं सूजी नारियल केक 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola