पालक से बनाएं टेस्टी स्नैक्स, इन 4 रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई   

Updated:
विज्ञापन
palak snacks recipe ideas

पालक से बने स्नैक्स (AI Image)

Palak Snacks Recipe Ideas : घर पर आए हुए हैं मेहमान और आप स्नैक्स में कुछ टेस्टी सर्व करना चाहते हैं तो पालक से बनी इन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Palak Snacks Recipe Ideas: पालक से आपने पालक पनीर, साग, दाल पालक और आलू पालक को बनाया होगा. अगर आप पालक से स्नैक्स तैयार करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आप रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. इन रेसिपीज को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

पालक पकौड़े 

आप पालके से पकौड़े बना सकते हैं. एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, नमक, हल्दी और थोड़ी हींग डालकर मिक्स करें. पालक के पत्ते अच्छे से धोकर काट लें और बेसन में मिला दें. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. कड़ाही में तेल गर्म करें और घोल से छोटे-छोटे हिस्से लेकर तेल में डालकर फ्राई करें. गरमा गरम पालक पकौड़े चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

पालक टिक्की को करें तैयार 

स्नैक्स में पालक टिक्की बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. इसमें उबले हुए आलू, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक और थोड़ा बेसन मिलाकर मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की के आकार बनाएं और तवे पर डालकर सेंक लें. 

पालक कॉर्न सैंडविच

पालक कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए आप एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें बारीक कटा हुआ पालक और कॉर्न डालकर भूनें. इसमें नमक, काली मिर्च और मसाले डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. ब्रेड स्लाइस पर ये मिश्रण फैलाएं और ऊपर से चीज का स्लाइस रखें. सैंडविच को टोस्टर या तवे पर सुनहरा होने तक सेंक लें और गरमागरम सर्व करें. 

पालक कटलेट

चाय के साथ आप पालक कटलेट को बना सकते हैं. पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. उबले हुए आलू को मैश करें. इसमें पालक, हरी मिर्च, अदरक, नमक, और मसाले डालकर मिला लें. मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें. इसे आप ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें और फिर फ्राई कर लें. 

यह भी पढ़ें: Healthy Lunchbox Ideas For Kids: सुपर मॉम की परेशानी होगी खत्म, ट्राय करें बच्चों के लिए हफ्ते भर का स्पेशल मेन्यू

यह भी पढ़ें: Dal Tadka Recipe: रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब घर पर, इस तरीके से तैयार करें स्वादिष्ट दाल तड़का

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola