Numerology: बातों से सभी का दिल जीत लेते हैं इस मूलांक के लोग, बनी रहती है गणेश जी की कृपा

Numerology
Numerology: अंक ज्योतिष में हर एक अंक की अपनी विशेषता है. ऐसा ही एक मूलांक है जिस पर गणेश जी की विशेष कृपा रहती है. तो जानते हैं इस मूलांक के बारे में विस्तार से.
Numerology: हमारे जीवन में अंकों का बहुत महत्व है. ज्योतिष शास्त्र में भी अंकों को विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. अंक ज्योतिष में मूलांक 1-9 तक होता है और हर मूलांक की अपनी खास विशेषता होती है. मूलांक के जरिए आप किसी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. हर मूलांक एक ग्रह से जुड़ा होता है और यह ग्रह व्यक्ति के जीवन को प्रभावित भी करता है. अंक ज्योतिष के अनुसार इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर गणेश जी की विशेष कृपा होती है. तो आइए जानते इस मूलांक के बारे में.
मूलांक 5
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5,14,23 तारीख हो होता है उनका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 को अंक शास्त्र में बहुत ही खास माना जाता है. बुध ग्रह को मूलांक 5 का स्वामी ग्रह माना जाता है. इस मूलांक के लोग बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं. इनकी तर्कशक्ति भी बेहतरीन होती है. मूलांक 5 के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा रहता है.
यह भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 2 वालों के पास कभी भी नहीं होती पैसे की कमी
भगवान गणेश की विशेष कृपा
जिन भी लोगों का मूलांक 5 होता है उनके ऊपर भगवान गणेश की कृपादृष्टि हमेशा बनी रहती है और ये लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. इन लोगों को काम में सफलता मिलती है.
स्वभाव
मूलांक 5 वालों का स्वभाव सभी के साथ मिल-जुल कर रहने वाला होता है. ये सभी लोगों से आसानी से बात कर पाते हैं और लोगों के बीच में लोकप्रिय भी होते हैं. अपनी बातों से सामने वाले का दिल जीत लेते हैं. मूलांक 5 वालों के रिलेशनशिप में थोड़ी परेशानी देखने को मिलती है.
कम्युनिकेशन स्किल्स
मूलांक 5 वाले व्यक्तियों की कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी होती है. यह लोग मीठा बोलते हैं और बातों से सामने वाले को इंप्रेस कर लेते हैं. मूलांक 5 वाले लोग जीवन में रिस्क लेने से घबराते नहीं हैं और जीवन में सफल होते हैं.
यह भी पढ़ें: Know your habits and luck based on birthdate: जन्मतिथि से जानें अपनी अच्छी आदतें और किस्मत
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










