Birthday Special Story: आज है 29 July , जानें मूलांक 2 के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला है साल

Updated at : 29 Jul 2022 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
Birthday Special Story: आज है 29 July , जानें मूलांक 2 के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला है साल

Birthday Special Story: आज 29 जुलाई (29 July ) है, सबसे पहले 29 जुलाई को जन्मे लोगों को जन्मदिन (29 July Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

विज्ञापन

Birthday Special Story: जिनका जन्म अंक 2, 11, 20, 29 हैं, उनका मूलांक 2 होता हैं. मूलांक 2 वाले व्यक्ति शारीरिक रूप अधिक बलवान नहीं होते. इनमें आत्मविश्वास की थोड़ी सी कमी रहती है. आप अत्यंत कल्पनाशील व्यक्ति होते है, और प्रायः उत्तम कलाकार, लेखक, संगीतज्ञ अथवा नाटककार होते है. कुछ विशेष परिस्थितियों में जन्मे जातक व्यापार उधोग का भी संघटन करते है.

स्वभाव

इस मूलांक से प्रभावित जातक शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में प्रवीण होते हैं. स्वभाव से ये जातक सहृदय एवं भावुक होते हैं. काव्य, संगीत, कला आदि क्षेत्रों में इन जातकों की जन्मजात रुचि होती है. कल्पना की अधिकता लक्ष्य प्राप्ति में बाधक रहती है. जीवन में मानसिक संघर्ष सदैव बना रहता है. दाम्पत्य जीवन सामान्य स्तर का व्यतीत होता है.

आगामी वर्ष की सफलताएं

इस वर्ष गत वर्षों से चल आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी. अटके विकास कार्यों में गति आएगी. सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी. भू संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा. मन में दबी राजनैतिक इच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेगा. परिवार के सदस्यों में वृद्धि होगी.

भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं. उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश सेवाएं, खाद्य विभाग, विज्ञान, खोज कार्य, चिकित्सा, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे. व्यवसायी वर्ग व्यवसाय के विस्तार और लाभ से प्रसन्न रहेगा. जवाहरात, स्वर्ण आभूषण, खाद्या पदार्थ, औेषधि आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा. सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola