Numerology: अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी

Updated:
विज्ञापन
numerology

pic credits: unsplash

Numerology: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस मूलांक के लोगों के करोड़पति बनने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. इस मूलांक के लोगों को जीवन में किसी भी चीज को कोई कमी नहीं रह जाती है.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी खास तारीखों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें जन्में लोगों को जीवन में अरबपति बनने से कोई भी रोक नहीं सकता है. इन तारीखों में जन्में लोगों के अरबपति बनने की संभावना बाकी सभी लोगों से काफी ज्यादा होती है. बता दें इस मूलांक में जन्में लोगों को जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते है और इनसे जुड़ी कुछ अन्य खास बातें भी जानते हैं.

मूलांक 6

आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं वह 6 है. बता दें हर महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 6 होता है. बात करें इन तारीखों में जन्में लोगों की तो इन लोगों को जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी से नहीं गुजरना पड़ता है. साथ ही इस मूलांक के लोगों के अरबपति बनने की संभावना भी बाकी सभी से काफी ज्यादा रहती है.

ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना

ये भी पढ़ें: Numerology: पर्वत की तरह अपने बातों पर अड़े रहते हैं इस मूलांक के लोग, मुसीबतों का डटकर करते हैं सामना

कैसी होती है पर्सनालिटी?

मूलांक 6 के जो लोग होते हैं उनकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक या फिर अट्रैक्टिव होती है. इन्हें सभी का दिल जीतना काफी अच्छे से आता है. इनकी पर्सनालिटी इतनी ज्यादा अट्रैक्टिव होती है कि लोग खुद इनसे बात करने इनके पास चले आते हैं. इस मूलांक के लोग दोस्ती करने में माहिर होते हैं.

कैसा होता है भाग्य?

जिन भी लोगों का जन्म इन तारीखों में होता है उनका भाग्य काफी बेहतर या फिर सुनहरा होता है. ये लोग एक सुख सुविधा और लग्जरी वाली लाइफ जीते हैं. आर्थिक तौर पर भी ये लोग काफी ज्यादा सक्षम होते हैं.

ये भी पढ़ें: Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

खर्च करने से नहीं हटते हैं पीछे

इस मूलांक के लोग पैसे खर्च करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं. इनका स्वभाव काफी खर्चीला होता है. ये जितनी तेजी से पैसे कमाते हैं उतनी ही तेजी से उसे खर्च भी कर देते हैं.

मेहनत करने से नहीं डरते

बता दें इस मूलांक के जो लोग होते हैं वे काफी ज्यादा मेहनती स्वभाव के होते हैं. ये लोग बिजनेस से लेकर पढ़ाई और नौकरी सभी चीजों में काफी मेहनत करते हैं. इस मूलांक के लोग मेहनत करने से कभी भी डरते नहीं है.

ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन में हर कदम पर सफलता पाते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, कहीं आप भी तो इनमें नहीं?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola