Numerology: जीवन में हर कदम पर सफलता पाते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, कहीं आप भी तो इनमें नहीं?

Updated:
विज्ञापन
numerology

numerology

Numerology: कुछ ऐसे मूलांक के लोग भी होते हैं जिन्हें जीवन के हर कदम और काम में सफलता मिलती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तारीखों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी खास तारीखों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें जन्में लोगों को जीवन के हर कदम में सफलता मिलती है. इन तारीखों में या फिर मूलांक में जन्में लोगों को जीवन में कभी भी हार का चेहरा देखना नहीं पड़ता है. तो चलिए इन खास तारीखों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मूलांक 4 के लोग होते हैं ऐसे

अंक ज्योतिष के अनुसार अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को हुई है तो आपका मूलांक 4 है. इस मूलांक में या फिर तारीख में जन्में लोग काफी ज्यादा खास होते हैं. इस मूलांक में जन्में लोगों का जातक राहु को माना जाता है. यह भी एक कारण है कि इन तारीखों में जन्में लोग जीवन में हर कदम पर प्रगतिशील माने जाते हैं. इस मूलांक के लोगों का वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहता है और इनकी दोस्ती काफी आसानी से किसी से भी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना

ये भी पढ़ें: Numerology: पर्वत की तरह अपने बातों पर अड़े रहते हैं इस मूलांक के लोग, मुसीबतों का डटकर करते हैं सामना

मूलांक 4 के लोग ऐसे जीते हैं जिंदगी

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है वह अपना जीवन खुलकर जीना पसंद करते हैं. इन्हें जीवन में किसी भी तरह का दबाव पसंद नहीं होता है. इस मूलांक में जन्में लोग जिद्दी भी काफी ज्यादा होते हैं. लेकिन, इनके जैसे मस्तमौला भी आपको काफी कम देखने को मिलेंगे. राहु का प्रकोप होने की वजह से इन लोगों को गुप्त कला में काफी ज्यादा दिलचस्पी होती है.

मूलांक 4 के लोगों को कैसे मिलती है सफलता?

मूलांक 4 के लोगों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन, एक बार जब इनके हाथ सफलता लग जाती है तो इनका जीवन सभी तरह के सुख और सुविधाओं के साथ बीतता है. इस मूलांक के लोगों को समाज में काफी ज्यादा प्रेम और सम्मान मिलता है. इस मूलांक में जन्में लोगों को आर्थक स्थिति भी हमेशा ही अच्छी रहती है. इन्हें जीवन में किसी भी चीज के लिए मन में लालसा दबाकर नहीं रखनी पड़ती है.

ये भी पढ़ें: Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola