Numerology Horoscope 2024: मूलांक 9 वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा आने वाला साल, जानें क्या पूरे होंगे इनके सपने
Moolank 9 Rashifal 2024, Numerology Horoscope 2024: मंगल मूलांक 9 के प्रतिनिधि ग्रह हैं, जो ऊर्जा, साहस और नेतृत्व का प्रतीक हैं. यदि आपका मूलांक 9 है तो यह मंगल का अंक है. जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल.
Moolank 9 Rashifal 2024, Numerology Horoscope 2024: जिसका जन्म तारीख 9, 18 और 27 को जो व्यक्ति पैदा होते हैं, उनका मूलांक 9 होता है. मंगल इस मूलांक के प्रतिनिधि ग्रह हैं, जो ऊर्जा, साहस और नेतृत्व का प्रतीक हैं. इस वर्ष को शनि के कारण जहां स्थायित्व वाला वर्ष माना जा रहा है वहीं चंद्र एवं राहु के कारण उतार-चढ़ाव भरा वर्ष कहा जा रहा है. यदि आपका मूलांक 9 है तो यह मंगल का अंक है. जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल.
मूलांक 9 के लिए करियर राशिफल
यह समय मूलांक 9 के लिए एक स्थिर और निरंतर विकास के लिए अवसर प्रदान कर सकता है. इस साल नए कार्यालय या नौकरी के लिए आवेदन करने में सफलता मिल सकती है. उन्हें अपनी कार्यशैली बदलने की आवश्यकता हो सकती है ताकि वे अपने करियर के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें.
मूलांक 9 के लिए रिलेशनशिप राशिफल
प्रेम और दाम्पत्य संबंधी मामलों में यह साल मिले जुले असर वाला रहेगा, बेहतर होगा कि रिश्तों के बीच पैसा और अहंकार के बीच में न लाएं. अन्यथा दोनों के बीच दोनों के बीच बहस या मतभेद होने की आशंका है. विवाह आदि से संबंधित मामलों के लिए साल अच्छा है. पारिवारिक जीवन ठीक ठाक रहेगा.
मूलांक 9 के लिए स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से 2024 उनके लिए सकारात्मक और शक्तिशाली रहेगा. वे अपने जीवनशैली में सुधार और संतुलन लाकर अपनी सेहत को और भी अच्छा बना सकते हैं.
मूलांक 9 के लिए 2024 में कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति
मूलांक 9 वालों को अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है. धन की सहेजने और निवेश के लिए सोच-समझकर निर्णय लेना होगा.
मूलांक 9 के लिए कैसी रहेगी नए साल में यात्रा
यह वर्ष आपके लिए यात्रा का अच्छा समय होगा। इस साल आपको कुछ दूरी तय करने के लिए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके लिए रोमांचक और उत्साहजनक हो सकते हैं। आपकी यात्रा से आप अपनी दुनिया को देखने का अवसर पाएंगे, नई जगहों को जानेंगे और नए लोगों से मिलेंगे.
मूलांक 9 के लिए शुभ दिन और रंग
9, 18, और 27 तारीखें, हल्का सफेद, पीला, गुलाबी और क्रीम रंग और मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार इनके लिए शुभ माने जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










