ePaper

Numerology: सफल बिजनेसमैन बनते हैं इस मूलांक में जन्मे बच्चे, रिस्क लेने में होते हैं माहिर

Updated at : 05 Apr 2025 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Numerology

Numerology

Numerology: इस मूलांक में जन्म लेने वाले बच्चे जोखिम लेने से कतराते नहीं हैं. यही वजह है कि ये बच्चे बड़े होकर एक बहुत बड़ा व्यापारी बनने की योग्यता रखते हैं. अपने दिमाग से ये व्यापार के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं.

विज्ञापन

Numerology: अंक शास्त्र की मानें तो जन्म की तारीख से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, हाव भाव, व्यवहार, चरित्र और तकदीर का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है. जन्म की तारीख पर्सनालिटी के कई गहरे राज उजागर होता है. हालांकि, इसके लिए मूलांक की जरूरत होती है, जो कि जन्मतिथि से ही निकाला जाता है. मूलांक की संख्या 1-9 तक की कोई भी संख्या हो सकती है, जिसका संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है. ऐसे में इस आर्टिकल में आज उस मूलांक की बात होगी, जो कि रिस्क लेने में बहुत ही ज्यादा माहिर होते हैं.

ये है मूलांक

किसी भी महीने के 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले बच्चे का मूलांक 5 होता है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध होता है, जो कि दिमाग, साहस, स्वतंत्रता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. साहसी होना ही इन्हें रिस्क टेकर बनाते हैं. ऐसे में आइए इस मूलांक में जन्मे बच्चों की खास विशेषताओं के बारे में जानते हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक में जन्मे बच्चे बड़े होकर बनते हैं फिल्मी कलाकार, चीजों को सीखने में होते हैं माहिर

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

मूलांक 5 वाले लोगों की खासियत

नई-नई चीजों पर काम करना पसंद

इस मूलांक में जन्मे बच्चे बहुत ही दिमागदार होते हैं. किसी भी काम में इनका दिमाग बहुत तेज चलता है. इन्हें अपने दम पर काम करना बहुत पसंद होता है. दिमाग रूप से सशक्त होने की वजह से ये लोग नई-नई चीजों पर काम करना पसंद करते हैं.

बिजनेसमैन बनने का गुण

मूलांक 5 में जन्म लेने वाले बच्चे जोखिम लेने से कतराते नहीं हैं. यही वजह है कि ये बच्चे बड़े होकर एक बहुत बड़ा व्यापारी बनने की योग्यता रखते हैं. अपने दिमाग से ये व्यापार के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं.

बात करने की शानदार कला

जिन बच्चों का जन्म मूलांक 5 में हुआ रहता है, वे स्वभाव के बहुत ही अच्छे रहते हैं. स्वभाव ही इन बच्चों को दूसरों से अलग बनाते हैं. इनके बात करने की कला दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है.

सकारात्मक सोच

ये बच्चे सकारात्मक सोच वाले होते हैं. कोई भी काम सकारात्मक सोच के साथ करते हैं. फिजूल की बातों पर इस मूलांक में जन्मे लोग चिंता नहीं करते हैं. इसके अलावा, ये बच्चे हर परिस्थितियों में खुद को डालना जानते हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: जज बनते हैं इस इन 3 तारीखों में जन्में बच्चे, फैसला लेने में होते हैं माहिर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola