Nose Ring Based On Face Shape: जानिए आपके चेहरे के लिए कौन सी नाक की नथ होगी परफेक्ट
Author Shinki singh
Updated:
विज्ञापन

Nose Ring Based On Face Shape: आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपके चेहरे के हिसाब से कौन सी नथ आपको सबसे ज्यादा सूट करेगी.
विज्ञापन
Nose Ring Based On Face Shape: नाक की नथ केवल एक खूबसूरत ज्वेलरी नहीं है बल्कि यह आपके व्यक्तित्व को और निखारने का एक बेहतरीन तरीका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नथ का चुनाव आपके चेहरे के आकार पर निर्भर करती है. सही नथ चुनने से न केवल आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ती है बल्कि यह आपकी खूबसुरती में भी चार चांद लगाती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपके चेहरे के हिसाब से कौन सी नथ आपको सबसे ज्यादा सूट करेगी.
- गोल चेहरे के लिए: गोल चेहरे के लिए लंबी और पतली नथ बेहतरीन होती है. इससे चेहरे को लम्बा दिखाने में मदद मिलती है और चेहरा थोड़ी नुकीली सी आकर में नजर आता है.यह नथ आपके चेहरे की गोलाई को संतुलित करती है. सोने या चांदी की छोटी-छोटी नाक की बालियां किसी भी ड्रेस के साथ अच्छी लगेंगी.गोल चेहरे पर सर्पिल नाक का पुल भी अच्छा लगेगा.
- अंडाकार चेहरे के लिए : ऐसे चेहरे पर हीरे या मोती के स्टड बहुत अच्छे लगेंगे. आप नाक में पिन और क्लिप भी पहन सकते हैं. ऐसे में सोने की नथ या पत्थर वाली नथ भी एक प्रकार पहनना अच्छा रहेगा. मोती या हीरे से जड़ित नाक के नथ अच्छे लगेंगे.
- चौकोर चेहरे के लिए नथ: गोल नथ चौकोर चेहरे के लिए बेहतरीन होती है. जिससे चेहरे की तीखी रेखाओं में सामंजस्य आता है. छोटी और सादी नथ जैसे कि एक छोटे गोल आकार की या एक छोटी डॉट नथ, चौकोर चेहरे पर बेहद सूट करती है.
Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना
Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला.
बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










