ePaper

Navratri Special Baby Names 2025: मां ब्रह्मचारिणी के नाम पर रखें बिटिया का नाम,तप और ज्ञान की मिलेगी शक्ति

Updated at : 23 Sep 2025 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
Navratri Special Baby Names 2025: मां ब्रह्मचारिणी के नाम पर रखें बिटिया का नाम,तप और ज्ञान की मिलेगी शक्ति

Navratri Special Baby Names 2025 : नवरात्रि 2025 में अपनी लाडली को दें मां ब्रह्मचारिणी से जुड़े पवित्र नाम. देखें तप, ज्ञान और शक्ति से भरे सबसे खूबसूरत और सार्थक नाम.

विज्ञापन

Navratri Special Baby Names 2025: नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी जिन्हें तप, संयम और ज्ञान की देवी माना जाता हैं. ऐसी मान्यता है कि इनके नाम से जुड़ा नाम रखने पर बच्चों के जीवन में धैर्य, शांति और विद्या की वृद्धि होती है. अगर आपकी लाडली का जन्म नवरात्रि के शुभ अवसर पर हुआ है या आप उसके लिए एक पवित्र और शक्तिशाली नाम की तलाश में हैं तो मां ब्रह्मचारिणी से जुड़े नाम आपके लिए परफेक्ट हैं.हम आपको मां ब्रह्मचारिणी के सबसे बेस्ट नामों से रुबरु कराने जा रहे हैं.

बेबी गर्ल के लिये मां ब्रह्मचारिणी से जुड़े नाम

  • तपस्या: यह नाम सीधे तौर पर मां की साधना और तप को दर्शाता है. यह एक बहुत ही पवित्र और गहरा नाम है.
  • अर्घ्य: इसका अर्थ है पूजा के लिए दी जाने वाली भेंट. यह नाम भी मां की उपासना से जुड़ा है.
  • अन्वेषी: इसका मतलब है खोज करने वाली. मां ब्रह्मचारिणी ने ज्ञान की खोज में कठोर तप किया था.
  • साधना: यह नाम भी तपस्या और भक्ति से संबंधित है.
  • ज्ञानेश्वरी: ज्ञान की देवी. मां ब्रह्मचारिणी ने तप करके परम ज्ञान प्राप्त किया था.
  • अपर्णा: इसका अर्थ है बिना पत्तों वाली. जब मां ने कठोर तपस्या की तो उन्होंने पत्ते तक खाना छोड़ दिया था.
  • शारदा: यह नाम ज्ञान और कला की देवी सरस्वती का भी है जो मां ब्रह्मचारिणी के ज्ञान स्वरूप को दर्शाता है.
  • अदिति: इसका अर्थ है जिसकी कोई सीमा न हो अनंत. यह नाम मां की असीम शक्ति का प्रतीक है.

Also Read : Baby Girl Names Inspired By Goddess Durga: मां दुर्गा के नौ रूपों से जुड़े नामों से करें अपनी लाडो का नामकरण

Also Read : Baby Girl Names Inspired By Goddess Durga: बिटिया के लिए मां जगदम्बा से जुड़े प्यारे और यूनिक नाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola