ePaper

Navratri Fasting Snacks Paneer Tikki: व्रत में बनाएं ये पनीर टिक्की जो रखेगी आपको दिनभर चुस्त-दुरुस्त

Updated at : 22 Sep 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Navratri Fasting Snacks Paneer Tikki: व्रत में बनाएं ये पनीर टिक्की जो रखेगी आपको दिनभर चुस्त-दुरुस्त

Navratri Fasting Snacks Paneer Tikki : इस नवरात्रि साबूदाने की खिचड़ी से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राय करें. चलिये बनाते हैं पनीर टिक्की की स्वादिष्ट रेसिपी.

विज्ञापन

Navratri Fasting Snacks Paneer Tikki: व्रत का मतलब सिर्फ भूखे रहना नहीं बल्कि खुद शुद्ध करना भी होता है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम जो खाएं वह सिर्फ पेट भरने वाला नहीं बल्कि शरीर को पोषण देने वाला भी हो. पनीर जो प्रोटीन का खजाना है व्रत के दौरान आपको चुस्त-दुरुस्त रखने का सबसे अच्छा साथी बन सकता है.तो इस नवरात्रि साबूदाने की खिचड़ी से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राय करें. चलिये बनाते हैं पनीर टिक्की की स्वादिष्ट रेसिपी.

सामग्री

  • पनीर: 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • सिंघाड़े का आटा या राजगीरा आटा: 2 बड़े चम्मच
  • उबले आलू: 1 (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • सेंधा नमक: स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
  • तेल या घी: तलने के लिए

बनाने की विधि

  • मिश्रण तैयार करें: एक बड़े कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर, उबला और कद्दूकस किया हुआ आलू, सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालें.
  • टिक्की का आकार दें: सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर एक नरम मिश्रण तैयार करें. अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बनाएं और उन्हें हल्का सा चपटा कर लें.
  • तलने के लिए तैयार करें: एक नॉन-स्टिक तवा या पैन को मध्यम आंच पर गरम करें. तवे पर थोड़ा तेल या घी डालें.
  • टिक्की को तलें: गरम तवे पर टिक्कियां रखें और उन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक दोनों तरफ से अच्छी तरह से तलें.
  • परोसें: जब टिक्की दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए और कुरकुरी हो जाए तो उन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

Also Read : Healthy Vrat Recipe Kuttu ka Cheela: व्रत में भी स्वाद से नो कॉम्प्रोमाइज,बनायें हेल्दी और टेस्टी कुट्टू का चीला

Also Read : Navratri Without Oil Food: तेल के बिना भी बनेंगे चटपटे पकवान,इस नवरात्रि ट्राय करें ये खास रेसिपीज

Also Read : Navratri Special Laddu Recipe: व्रत में बनाएं साबूदाना और मखाना की हेल्दी और टेस्टी लड्डू

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola