भूलकर भी न लगाएं इस नाम वाले लोगों से दिल, धोखा देने में किये होते हैं PHD हासिल

Updated at : 24 Jun 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
Boys And Girl Who Are in Love

Pic Credit- Freepik

Name Personality: नाम ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और रिश्तों में व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बता सकता है. जानें A, S, P, K जैसे नामों वाले लोग क्यों बन सकते हैं प्यार में बेवफाई का कारण.

विज्ञापन

Name Personality: प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन जब यह टूट जाए तो लोगों को अंदर से तोड़ देता है. इसके बाद उस इंसान के दिमाग में एक ही चीज बार बार आती है कि सामने वाले ने मुझे धोखा क्यों दिया लेकिन नाम ज्योतिष (Name Astrology) की मानें तो व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर किसी के स्वाभाव के बारे में कुछ बता सकता है. इसके मुताबिक कुछ नाम वाले लोग अक्सर प्रेम धोखा देते हैं. ज्योतिष शास्त्र मानता है कि व्यक्ति का नाम उसके स्वभाव, व्यवहार और सोच पर गहरा प्रभाव डालता है. आइए जानते हैं कौन-कौन से नाम वाले लोग प्रेम में बेवफाई की ओर झुक सकते हैं.

A, S, और R अक्षर से शुरू होने वाले नाम

नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम A, S या R अक्षर से शुरू होता है, वे अक्सर प्यार में बहुत भावुक तो होते हैं लेकिन साथ ही वे किसी से भी ऊब जाते हैं. नयेपन की चाहत इन्हें पुराने रिश्तों से दूर कर सकती है. कई बार ऐसा भी होता है कि ये रिलेशनशिप में रहने के दौरान किसी तीसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं.

Also Read: Name Personality: जिद्दी होने के कारण घमंडी समझे जाते हैं इस नाम अक्षर के लोग, प्यार में होते हैं बदकिस्मत 

P और K अक्षर से नाम वाले

जिन लोगों का नाम P और K लेटर से शुरू होता है वे स्वभाव से आकर्षक और मिलनसार होते हैं. ये अक्सर अपने आकर्षण का इस्तेमाल कर कई बार भावनाओं के जाल में उलझाकर धोखा दे जाते हैं. इनका स्वभाव फ्लर्टिंग की ओर झुका होता है, जिससे सामने वाला पार्टनर आराम से इनके नेचर को पहचान सकता है.

M और N अक्षर से नाम वाले

M और N नाम वाले लोग अपने करियर और महत्वाकांक्षा को लेकर इतने व्यस्त रहते हैं कि वे रिश्तों को नजरअंदाज करने लगते हैं. कई बार इनके जीवन में धोखे का भाव खुद नहीं होता, लेकिन रिश्तों में दूरी की वजह से उनका पार्टनर खुद को ठगा महसूस कर सकता है.

T और V अक्षर से नाम वाले

T और V अक्षर से नाम वालों में स्वभाव से स्वतंत्रता पसंद और थोड़े जिद्दी होते हैं. प्यार में ये लोग कई बार अपनी शर्तें थोपते हैं और जब चीजें इनके हिसाब से नहीं चलतीं, तो ये रिश्ते से बाहर निकलने का रास्ता तलाशते हैं.

Also Read: Attractive Baby Names: हर जगह मिलेगी एक अलग पहचान, अपने प्रिंस चार्मिंग के लिए यहां से चुनें एक आकर्षक नाम

Disclaimer: यह लेख नाम सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. हर व्यक्ति का स्वभाव उसकी सोच और व्यक्तिगत चुनावों पर निर्भर करता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola