आपका भी नाम इन अक्षरों से होता है शुरू तो नहीं होगी पैसों की दिक्कत

Updated at : 07 May 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Name Astrology

Name Astrology

Name Astrology: किसी भी नाम के व्यक्ति का शुरुआती अक्षर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा गहरा प्रभाव छोड़ता है. इस लेख में हम आपको ऐसे व्यक्तियों के नाम के अक्षर बताएंगे जो धन दौलत के मामले में बेहद लक्की होते हैं.

विज्ञापन

Name Astrology: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, किसी इंसान का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होता, बल्कि उसका असर उसके जीवन के साथ स्वभाव, सोच पर भी पड़ता है. एस्ट्रोलॉजी में में नाम का पहला अक्षर बहुत महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि यही वह चीज है जो किसी का नेचर और जीवन की दिशा तय कर देता है. आज हम ऐसे कुछ अक्षरों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम वाले लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं. इन्हें जिंदगी में धन-दौलत की ज्यादा परेशानी नहीं होती.

एस अक्षर वाले लोग

एस नाम वाले लोगों की जिंदगी में काफी चुनौतियां आती हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानना इसकी सबसे बड़ी खासियत होती है. ये लोग बहुत मेहनती और समझदार होते हैं. जब तक अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचते, तब तक चैन से नहीं बैठते. देर से ही सही लेकिन मेहनत का फल इन्हें मिलता जरूर है.

Also Read: Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त

वी अक्षर वाले लोग

वी अक्षर वाले लोग मेहनती के साथ साथ दिमाग से भी तेज होते हैं. ये लोग जल्दी हार नहीं मानते और हर काम को पूरे मन से करते हैं. ऐसे लोगों को नेतृत्व करना बेहद पसंद होता है. ये बिजनेस में खास रुचि रखते हैं. अक्सर देखा जाता है कि ये लोग खुद का काम शुरू करते हैं. ये भी आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं.

आर अक्षर के नाम वाले

जिनके भी नाम का अक्षर आर से शुरू होता है वे लोग समझदार और आत्मविश्वास से भरे होते हैं. ये लोग अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं. जिंदगी में इनकी किस्मत कभी भी पलट सकती है. इसके बाद ये तेजी से आगे बढ़ते हैं. इनकी जिंदगी में पैसों की कमी बहुत कम देखने को मिलती है.

ए अक्षर से नाम

ए अक्षर से नाम वाले लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं. ये लोग अपने काम को दिल से करते हैं और मेहनत से कभी पीछे नहीं हटते. कई मर्तबा उन्हें अपने भाग्य की वजह से अच्छे पैसे मिलने का योग बनता है. कुल मिलाकर बोल दें तो इन्हें जिंदगी में पैसों की ज्यादा दिक्कत नहीं होती.

Also Read: आदिवासियों की यह खास मेहंदी मरते दम तक रहता है साथ, जानें इसके पीछे की मान्यता

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola