ePaper

पार्टी में सब हो जाएंगे इंप्रेस, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम कबाब!

Updated at : 09 Oct 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Mushroom Kabab

मशरूम कबाब, Pic Credit- Grok

Mushroom Kabab Recipe: घर पर पार्टी के लिए अगर आप कुछ नया और हेल्दी स्टार्टर बनाना चाहते हैं, तो मशरूम कबाब एक बेहतरीन विकल्प है. जानिए इसे रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाने की आसान विधि, जिससे हर कोई हो जाएगा आपके स्वाद का दीवाना.

विज्ञापन

Mushroom Kabab Recipe: घर में किसी न किसी खास मौके पर पार्टी तो होती रहती है. चाहे वह बर्थडे पार्टी हो या फिर शादी की एनिवर्सरी. और पार्टी में कुछ न कुछ स्पेशल बनाने की इच्छा तो हर किसी की होती है, खासकर स्टार्टर में. ऐसे में मशरूम कबाब आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. मशरूम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम कबाब.

मशरूम कबाब बनाने की आवश्यक सामग्री

  • मशरूम- 200 ग्राम (बारीक कटा हुए)
  • उबले आलू- 2
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ता- थोड़ा सा
  • गरम मसाला- ½ चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
  • नींबू रस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन- 2 चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
  • तेल – फ्राई करने के लिए

Also Read: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल अमृतसरी कुलचा, मात्र 4 स्टेप्स में हो जाएगा तैयार, स्वाद ऐसा कि रेस्टोरेंट फेल

मशरूम कबाब बनाने की पूरी विधि

  • सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें और हल्का-सा पानी सूखने तक भून लें.
  • इसके बाद उबले आलू को मैश करें और उसमें हल्का भुना हुआ मशरूम, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी मसाले मिला लें.
  • अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि यह मिश्रण सख्त और टिक्की जैसा बन जाए.
  • अब इस मिश्रण को कबाब के आकार में तैयार करें.
  • फिर पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें.
  • गरमागरम मशरूम कबाब को हरी चटनी या दही डिप के साथ परोसें.

मशरूम कबाब को टेस्टी बनाने के टिप्स

⦁ अगर आप तंदूरी फ्लेवर चाहते हैं, तो कबाब को 10 मिनट के लिए दही और तंदूरी मसाले में मेरिनेट करके ग्रिल करें.
⦁ अगर आप मशरूम कबाब को फ्राई नहीं करना चाहते हैं तो इसे एयर फ्रायर या ओवन में 180°C पर 15 मिनट तक बेक भी कर सकते हैं.

Also Read: Sevai Cutlet Recipe: बच्चों की टिफिन से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट हैं सेवई से बने कटलेट्स, जान लें 15 मिनट में बनने वाली रेसिपी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola