मुरमुरा से बनने वाली टेस्टी और आसान रेसिपी आइडियाज

murmura recipe ideas (AI Image)
Murmura Recipe Ideas: शाम में खाना है कुछ स्वादिष्ट या बच्चों के लिए झटपट से स्नैक्स तैयार करना चाहते हैं, तो आप मुरमुरा से बनी इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.
Murmura Recipe Ideas: मुरमुरा से बनी भेल पूरी तो आपने खाया होगा. आप इससे और भी तरह की मजेदार रेसिपी भी बना सकते हैं. खास बात ये है कि मुरमुरा से बनने वाली डिशेज जल्दी तैयार हो जाती हैं. अगर शाम में भूख लगी हो और आप कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप मुरमुरा का इस्तेमाल करके ये रेसिपी बना सकते हैं. आइए जानते हैं मुरमुरा से बनने वाली 4 रेसिपी आइडियाज.
झालमुरी बना सकते हैं
मुरमुरा से आप झालमुरी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए मुरमुरा में कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुने चना, मूंगफली, नींबू का रस और सरसों तेल को डालकर मिक्स कर लें. इसे तुरंत सर्व करें. यह एक झटपट बनने वाला चटपटा स्नैक्स है.
मुरमुरा नमकीन बना सकते हैं
मुरमुरा नमकीन एक कुरकुरा और हल्का नाश्ता है. इसे बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके इसमें राई, करी पत्ता, मूंगफली और सूखी लाल मिर्च डालें. फिर मुरमुरा डालकर हल्का भून लें. ऊपर से नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. चाय के साथ यह स्नैक बहुत स्वादिष्ट लगता है.
मुरमुरा लड्डू बना सकते हैं
अगर आप मीठा में कुछ खाना चाहते हैं तो मुरमुरा लड्डू को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए गुड़ को कड़ाही में पिघलाएं और इसमें मुरमुरा डालकर अच्छे से मिला लें. जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
मुरमुरा चीला को करें ट्राई
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मुरमुरा से चीला बना सकते हैं. मुरमुरा को हल्का भूनकर पीस लें और बेसन में मिला लें. इस मिश्रण में हल्दी, नमक और पानी डालकर घोल बना लें. इस घोल से आप चीला बना लें.
यह भी पढ़ें: Sweet Potato Paratha: शकरकंद और रागी के आटे से बनाएं ये स्वादिष्ट पराठा, ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन
यह भी पढ़ें: Moong Dal Halwa Recipe: घर पर बनाएं शादियों वाला मूंग दाल हलवा, हर बाइट में मिलेगा शाही स्वाद और परफेक्ट मिठास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




