ePaper

Moong Dal & Rice Kheer: जब कुछ खास बनाना हो,ट्राय करें लाजवाब मूंग दाल और चावल की खीर

Updated at : 09 Sep 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Moong Dal & Rice Kheer: जब कुछ खास बनाना हो,ट्राय करें लाजवाब मूंग दाल और चावल की खीर

Moong Dal & Rice Kheer : जब कुछ मीठा और खास बनाना हो तो इस लाजवाब मूंग दाल और चावल की खीर की रेसिपी ट्राई करें. यह क्रीमी और अनोखी खीर सबको दीवाना बना देगी.

विज्ञापन

Moong Dal & Rice Kheer: मिठाई की बात हो और खीर का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. खास मौकों पर बनी मूंग दाल और चावल की खीर स्वाद और परंपरा दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. दूध, मूंग दाल और चावल से बनने वाली यह खीर न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. चाहे त्योहार हो पूजा या कोई फैमिली गेट-टुगेदर यह खीर आपके खाने की मिठास को और भी बढ़ा देगी.

सामान

  • मूंग दाल (धुली हुई): ¼ कप
  • चावल (छोटे दाने वाले): ¼ कप
  • दूध (फुल क्रीम): 1 लीटर
  • चीनी: ½ से ¾ कप (स्वाद के अनुसार)
  • देसी घी: 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • काजू, बादाम, किशमिश: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)
  • केसर (वैकल्पिक): कुछ धागे

बनाने की विधि

  • तैयारी: सबसे पहले मूंग दाल और चावल को अच्छे से धो लें और फिर उन्हें 30 मिनट के लिए अलग-अलग भिगो दें.
  • ड्राई फ्रूट्स भूनें: एक गहरे पैन में घी गरम करें.इसमें कटे हुए काजू और बादाम को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें.
  • दाल और चावल भूनें: अब उसी घी में भीगी हुई मूंग दाल और चावल का पानी निकालकर डालें. धीमी आंच पर इन्हें 5 से 7 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें जब तक कि इनमें से एक अच्छी खुशबू न आने लगे.
  • पकाना: अब इस भुने हुए मिश्रण में दूध डालकर उबाल आने दें. आंच को बिलकुल धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि चावल और दाल पूरी तरह से गल न जाएं और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह पैन के तले में न चिपके.
  • मिठास और स्वाद: जब खीर गाढ़ी हो जाए तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. चीनी के पूरी तरह घुलने तक चलाएं.
  • गार्निश करें: अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) मिलाएं.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Restaurant Style Chicken Lollipop: अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे क्रिस्पी और मसालेदार चिकन लॉलीपॉप

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola