नाश्ते के लिए बेस्ट चॉइस, मिनटों में तैयार करें स्पंजी मूंग दाल ढोकला, जानें रेसिपी

moong daal dhokla (ai image)
Dhokla Recipe: आज हम आपको हल्का, हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल ढोकला बनाने के बारे में बताएंगे. ये बेसन की जगह मूंग दाल से बनाया जाता है, जिसका स्वाद बहुत लाजवाब रहता है.
Dhokla Recipe: जब बात हो हल्के, हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की, तो तुरंत कुछ ऐसा चाहिए होता है जो पेट को भी अच्छा लगे और दिल को भी. ऐसे में इस वक्त में आप मूंग दाल से ढोकला बना सकते हैं. ये एक पारंपरिक गुजराती डिश है, जो स्वाद को नए हेल्दी ट्विस्ट के साथ जोड़ती हैं. ये ढोकला बेसन की जगह प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल से बनता है, जो न सिर्फ आपकी सेहत का ख्याल रखता है, बल्कि स्वाद के मामले में भी बहुत लाजवाब होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में मूंग दाल ढोकला बनाने के बारे में विस्तार से.
मूंग दाल ढोकला बनाने की सामग्री
- मूंग दाल (हरी मूंग) – 1 कप
- हरी मिर्च – 2
- अदरक – 1 टुकड़ा
- नींबू रस – 1 बड़ा चम्मच
- दही – 2 बड़ा चम्मच
- इनो या बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2 बड़ा चम्मच
- सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता – 8–10
यह भी पढ़ें: Idli Recipe: बिना चावल-दाल के बनाएं झटपट हेल्दी बेसन की इडली
यह भी पढ़ें: खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई
मूंग दाल ढोकला बनाने की विधि
- सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे तक भिगोकर रखें.
- इसके बाद भीगी हुई दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें.
- इस तैयार हुए पेस्ट को बाउल में निकालें और इसमें दही, नींबू का रस, हल्दी और नमक अच्छे से मिक्स करें.
- अब एक स्टीमर या कढ़ाही में पानी गर्म करें और इसके सांचे में तेल लगाएं.
- अब मूंग दाल के घोल में इनो या बेकिंग सोडा मिलाकर तुरंत सांचे में डालें.
- अब इसे ढककर मध्यम आंच पर 15–20 मिनट तक भाप में पकाएं.
- इसके बाद ढोकले को पकने के बाद ठंडा करें और टुकड़ों में काट लें.
- एक पैन में तेल गरम करें, फिर इसमें सरसों के दाने और करी पत्ता का तड़का लगाएं.
- तैयार हुए तड़के को ढोकला के ऊपर डालें और हरा धनिया से सजाकर परोसें.
यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










