Mooli Patta Dhokla Recipe: हरे साग से बनाएं टेस्टी नाश्ता, ट्राई करें मूली पत्ता ढोकला, जानें बनाने की विधि 

Updated:
विज्ञापन
Mooli Patta Dhokla Recipe

Mooli Patta Dhokla Recipe (AI Image)

Mooli Patta Dhokla Recipe: ठंड के दिनों में हरे मूली के पत्तों से बनाना चाहते हैं कुछ नया तो इस आर्टिकल की मदद से घर पर बनाएं नाश्ते के लिए मूली पत्ता ढोकला.

विज्ञापन

Mooli Patta Dhokla Recipe: ठंड के दिनों में हरी सब्जियों के साथ कई सारे साग भी मिलते हैं. ऐसे में आपने मूली के पत्ते का तो घर पर साग बनाकर खाया होगा लेकिन आज हम आपको नाश्ते के लिए मूली के पत्तों का ढोकला बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में ठंड के मौसम में मूली पत्ता ढोकला बनाने की विधि. 

मूली पत्ता ढोकला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूली के पत्ते – 1 कप (बारीक कटे)
  • बेसन – 1 कप
  • सूजी – 2 चम्मच 
  • दही – आधा कप 
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 चम्मच 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • नमक –  स्वादानुसार 
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 
  • इनो – 1 चम्मच 
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तड़के के लिए 
  • तेल – 1 चम्मच 
  • राई – 1 चम्मच 
  • हरी – मिर्च 1 
  • करी पत्ता – 6-8 
  • हींग – चुटकी भर 

मूली पत्ता ढोकला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप मूली के पत्तों को अच्छे से धो लें. 
  • अब एक बर्तन में बेसन, सूजी, दही, मूली पत्ता, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी और नमक मिलाएं. 
  • इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. 
  • लास्ट में आप इसमें नींबू का रस मिलाएं और भाप में रखने से ठीक पहले इनो डालकर हल्के हाथों से मिलाएं. 
  • अब आप ढोकला को पहले से तेल लगी प्लेट में डालकर 15-29 मिनट के लिए स्टीम करें. ढोकला पक जाने पर आप इसे अपने मनचाहे टुकड़ों में काटे लें.
  • तड़का लगाने के लिए एक पैन गर्म करें, इसमें राई डालकर चटकने दें. इसके बाद आप इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता और हींग डालें. तैयार हुए तड़के को ढोकला में डालें.
  • अब तैयार है आपका बनकर मूली पत्ता का ढोकला इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व करें और स्वाद का मजा लें.

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Dhokla Recipe: सर्दियों की नरम धूप में दोगुना मजा, घर पर बनाएं विंटर स्पेशल फूला-फूला मटर ढोकला

यह भी पढ़ें: Makai Dhokla Recipe: घर पर बनाकर ट्राई करें मुलायम और स्पंजी मकई ढोकला, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Methi Dhokla Recipe: नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी मेथी ढोकला, फॉलो करें बनाने की रेसिपी  

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola