ePaper

मूली, धनिया और टमाटर से झटपट तैयार करें स्वाद से भरपूर चटनी

Updated at : 05 Feb 2026 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Mooli Dhaniya Tamatar Chutney

मूली धनिया टमाटर चटनी (AI Image)

Mooli Dhaniya Tamatar Chutney: अगर आप अपनी खाने की थाली में एक चटपटी चटनी शामिल करना चाहते हैं तो मूली धनिया और टमाटर की चटनी एक अच्छा ऑप्शन है. इस चटनी का तीखा और खट्टा स्वाद चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

Mooli Dhaniya Tamatar Chutney: अगर आप भी खाने के साथ चटनी खाना पसंद करते हैं और अलग-अलग तरह की चटनी ट्राई करने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. सर्दियों के मौसम में आप मूली धनिया टमाटर चटनी को ट्राई कर सकते हैं. ये चटपटी चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है. इसे बनाने के लिए ज्यादा समय या सामग्री की जरूरत नहीं है. बस कुछ आसान स्टेप्स में आप इसे तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम पराठे, चीला और चावल-दाल के साथ आप इसे खा सकते हैं. आप चाहें तो स्नैक्स के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूली धनिया टमाटर चटनी को तैयार करने का तरीका. 

मूली धनिया टमाटर चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूली- 1
  • टमाटर- 2
  • धनिया पत्ती- 1 कप
  • हरी मिर्च- 1-2
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • लहसुन की कलियां- 3 से 4
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

मूली धनिया टमाटर चटनी को कैसे तैयार करें?

  • मूली धनिया टमाटर चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप मूली को अच्छे से धो लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब आप टमाटर को भी पानी से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. हरी मिर्च को भी काटकर तैयार कर लें.
  • अब मिक्सी जार में मूली, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और अदरक को डाल दें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर बारीक पीस लें. चटनी को आप एक बर्तन में निकाल लें.
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस तरह से आप आसानी से मूली धनिया टमाटर चटनी को बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

यह भी पढ़ें: Beetroot Dahi Salad: मिनटों में तैयार करें ये रंगीन बीटरूट सलाद, स्वाद ऐसा जो सबको आएगा पसंद 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola